Yamaha MT 15 V2 New Update: यामाहा एमटी 15 v2 के दीवानों के लिए खुशखबरी, यामाहा कंपनी नो अपनी दबंग बाइक को नए अवतार के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। यामाहा एमटी 15 v2 सस्ती कीमत के साथ आने वाली एक बेहतरीन स्पोर्ट बाइक है, जिसमें बेहतरीन पावर के साथ फीचर्स मिलता है। आगे नई अपडेटेड यामाहा एमटी-15 v2 के बारे में सारी जानकारी दी गई है।
अगर आप भी अपने लिए सस्ते कीमत पर एक बेहतरीन स्पोर्ट बाइक की तलाश कर रहे हैं तो फिर नई अपडेटेड यामाहा एमटी-15 v2 आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित होगा। नया अपडेट में इसे कुछ नया ग्राफिक्स परिवर्तन के साथ लेटेस्ट फीचर्स दिया गया है।
Yamaha MT 15 V2 क्या है नया?
इस नए अपडेट में बाइक को खास तौर पर एक नए रंग विकल्प के साथ संचालित किया गया है। नई यामाहा एमटी-15 v2 को अब एक नया साइबर ग्रीन रंग विकल्प के साथ संचालित किया गया है। इसी के साथ इसमें एक और नया बॉडी वर्क ग्रीन व्हाइट के साथ इसके पहियों को भी पिला रंग विकल्प के साथ पेश किया गया है, जो कि इसे अब और अधिक स्पोर्टी लुक प्रदान करता है। इसके अलावा कंपनी ने इसके फीचर्स और पावर के अंदर कोई भी परिवर्तन नहीं किया है।
कीमत की जानकारी
नई यामाहा एमटी-15 v2 की कीमत भारतीय बाजार में 1.96 लाख रुपए से शुरू होकर 2.02 लाख रुपए ऑन रोड दिल्ली है। MT15 v2 को तीन वेरिएंट और 8 रंग विकल्पों के साथ पेश किया जाता है।
Also Read – MG Comet EV, बस 500 रुपए में चलाए पूरे महीने, गजब के फीचर्स और रेंज के साथ, इतनी कीमत
पावर और परफॉर्मेंस
MT15 V2 को पावर देने के लिए 155 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड SOHC वाल्व फ्यूल इंजेक्टेड इंजन का प्रयोग किया जाता है जो VVA सिस्टम के साथ पावर जेनरेट करती है। यह इंजन 10000 आरपीएम पर 18.5Bhp और 7500 आरपीएम पर 14.01Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके साथ ही इस इंजन विकल्प को सिक्स स्पीड गियर बॉक्स के साथ पेश किया जाता है और साथ में इसे स्लिपर क्लच मेकैनिज्म भी दिया गया है। यामाहा एमटी 15 v2 का टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे का है।
Also Read – 1.50 लाख रुपए की आसान कीमत पर खरीदे Maruti ALTO 800, सस्ती कीमत पर बेहतरीन माइलेज कार
नए फीचर्स के साथ लेटेस्ट तकनीकी
यामाहा एमटी 15 v2 को डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी जाती है। इसका साथ इसके स्क्रीन पर आपको लास्ट पार्किंग लोकेशन की जानकारी के साथ एसएमएस और कॉल अलर्ट, ईमेल नोटिफिकेशन, मोबाइल बैट्री परसेंटेज मिलता है। बाइक में एलईडी लाइट के साथ पीछे की तरफ भी एलईडी लाइट का प्रयोग किया गया है।
इसके अलावा भी बाइक में आपको डिजिटल स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, डिजिटल फ्यूल मीटर, स्टैंड अलार्म अलर्ट, सर्विस अलर्ट, फ्यूल इंडिकेटर, जीपीएस नेविगेशन सिस्टम और कुछ प्रीमियम फीचर्स दिया गया है।
इसके अलावा यामाहा एमटी 15 2025 में आपको बेहतरीन ब्रेकिंग और सुरक्षा के लिए डुएल चैनल एब्स और आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिया गया है, जैसे आपातकालीन ब्रेक में काफी ज्यादा मदद करता है।