World’s Slimmest Smartphone: भारत में टेक्नो ने धमाकेदार एंट्री की है और World’s Slimmest Smartphone Tecno POVA Slim 5G को लॉन्च कर दिया है। बेहद पतले और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आने वाला यह फोन लुक्स और डिस्प्ले के मामले में सबसे अलग नज़र आता है। महज 5.95mm की थिकनेस वाले इस मोबाइल में कंपनी ने कई एडवांस फीचर्स दिए हैं जो यूजर्स को प्रीमियम फील देंगे।
Tecno POVA Slim 5G का डिजाइन
यह स्मार्टफोन टेक्नो की ओर से पेश किया गया सबसे स्टाइलिश फोन है। कंपनी ने इसे World’s Slimmest Smartphone बताया है जिसकी थिकनेस सिर्फ 5.95mm है। इसका वजन महज 156 ग्राम है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 92.6% दिया गया है। Sky Blue, Slim White और Cool Black तीन कलर ऑप्शन में फोन को लॉन्च किया गया है।
डिस्प्ले और ब्राइटनेस
Tecno POVA Slim 5G में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह 3D कर्व्ड डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 7i लगाया गया है।
मजबूती और ड्यूरेबिलिटी
फोन को कंपनी ने MIL-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया है। साथ ही यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित HiOS 15 इंटरफेस पर काम करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz क्लॉक स्पीड पर रन करता है। AnTuTu टेस्टिंग में इसका स्कोर 4,55,458 आया है।
कैमरा क्वालिटी
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 2MP सेकेंडरी लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन को 5,160mAh बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी ने इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी है जो केवल 54 मिनट में फोन को 20% से 100% तक चार्ज कर देती है।
प्राइस और उपलब्धता
Tecno POVA Slim 5G को 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB RAM और 128GB Storage दी गई है। 8 सितंबर से यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट में उपलब्ध होगा।
डिजाइन है सबसे बड़ी USP
इस फोन की सबसे खास बात इसका डिजाइन है। कंपनी इसे World’s Slimmest Smartphone कहती है और 3D कर्व्ड स्क्रीन इसे और भी आकर्षक बनाती है। हालांकि, परफॉर्मेंस के मामले में यह औसत रिज़ल्ट देगा और हेवी गेमिंग के लिए यह उतना बेहतर नहीं माना जाएगा।