Weather Update: मानसून के बाद अब उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। पहाड़ी इलाकों में हुई हालिया बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों पर भी दिख रहा है। तो वहीं, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देश कई हिस्सों से मानसून ने विदाई ले ली है, हालांकि ऐसे कई राज्यों में आईएमडी ने बारिश होने की चेतावनी जारी की है, जिससे आप को इस खास अपडेट की जानकारी होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें-8th Pay Commission पर आई नई रिपोर्ट, अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी जल्द खुशखबरी!
दिल्ली-एनसीआर में गुलाबी ठंड की शुरुआत
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव साफ दिख रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में सुहानी धूप होने से राजधानी के मौसम को खुशनुमा बना रहा है। आज दिन में तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, रात के समय ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट जारी रहेगी। यहां पर आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है।
यूपी और बिहार में भी बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में इस समय आसमान साफ है, लेकिन 16 अक्टूबर के बाद कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। दिन के समय गर्मी और उमस बनी रह सकती है, जबकि रात में तापमान में गिरावट के चलते ठंड का अहसास बढ़ेगा।
वहीं, बिहार और झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान 19 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 अक्टूबर के बाद बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।
पहाड़ी राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। दिन में धूप निकलने से बर्फ पिघलने लगी है। IMD ने बताया कि 14 से 17 अक्टूबर तक इन राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह-शाम कोहरे की चादर और सर्द हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
तो वही दूसरी ओर, दक्षिण भारत में मानसूनी बादल अब भी सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। ओडिशा के तटीय इलाकों में भी तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी 14 और 15 अक्टूबर को बारिश का दौर जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें-Ai+ Nova 5G: ₹4999 से शुरू! ये स्मार्टफोन अब लाल रंग में कर देंगे धूम, जानें पहली सेल की तारीख
आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड और बढ़ेगी। दिन में धूप के बावजूद सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट रहेगी। वहीं, दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहने से मौसम में नमी बनी रहेगी।
