UP Weather Update: 35 जिलों में बारिश का अलर्ट, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम!

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई है। पूर्वी यूपी के 35 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह बरसात किसानों के लिए पर धान की फसल पर असर डालेगी।

किसानों के लिए मौसम की जानकारी से अपडेट रहना चाहिए, जिससे फसलों के पानी और तैयार हो चुकी फसलों को बचाया जाए। अब मौसम विभाग में ताजा अपडेट दिया है।

ये भी पढ़ें-EPFO New Rule 2025: अब 58 साल का इंतजार खत्म, अब निकाल पाएंगे PF का पूरा पैसा!

30 सितंबर से शुरू होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लखनऊ और पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी होगी, जबकि कुछ जिलों में तेज बारिश के भी आसार हैं। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे उमस से राहत मिलेगी।

हालांकि राहत लंबे समय तक नहीं टिकेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 4 अक्टूबर से मौसम फिर बदल जाएगा और तेज धूप निकलने लगेगी। यानी कुछ दिनों की बरसात के बाद प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का असर महसूस होगा।

मानसून की विदाई का समय नजदीक

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते तक यूपी से भी मानसून की वापसी हो जाएगी। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब यानिचक्रवात या निम्न-दाब क्षेत्र  का असर भी प्रदेश के कई हिस्सों में दिखेगा, खासकर बुंदेलखंड, अवध और लखनऊ में छिटपुट बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें-School Holidays 2025: अक्टूबर में छात्रों की मौज, जानिए कितने दिन बंद स्कूल

किसानों के लिए राहत की खबर

धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बरसात बेहद फायदेमंद साबित होगी। लगातार तेज धूप से जहां फसल पर असर पड़ने का डर था, वहीं हल्की से मध्यम वर्षा से खेतों में नमी बनी रहेगी और धान की बढ़वार अच्छी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट किसानों की फसलों के लिए लाभकारी होगी।

Leave a Comment