आधार कार्ड को सरकार ने पहचान और पते का सबसे प्रमुख दस्तावेज मान्यता दी है। यह न केवल व्यक्तिगत पहचान के तौर पर काम करता है बल्कि सरकारी और निजी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी जरूरी है। बैंकिंग, पेंशन, सब्सिडी, पासपोर्ट, सिम कार्ड और स्कूल-एडमिशन जैसे हर काम में इसकी आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर नाम की स्पेलिंग गलत हो तो कई बार जरूरी सेवाओं का लाभ रुक सकता है।
इसे भी पढ़ें- 19 सितंबर को लॉन्च होगा Samsung Galaxy S25 FE 5G, प्राइस करीब ₹60,000
घर बैठे नाम सुधारने की नई सुविधा
UIDAI ने आधार अपडेट की प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया है। अब आपको आधार सेवा केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं है। केवल आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर यह सुधार किया जा सकता है। इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए क्योंकि OTP के जरिए वेरिफिकेशन होगा।
आधार में नाम सुधारने का प्रोसेस
- नाम सुधारने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करें।
- माय आधार सेक्शन में जाकर अपडेट आधार का विकल्प चुनें।
- यहां आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा।
- मोबाइल पर प्राप्त OTP डालकर लॉग-इन करने के बाद डेमोग्राफिक डेटा अपडेट के विकल्प पर जाएं।
- अब नाम को सही स्पेलिंग के साथ दर्ज करें।
- इसके बाद पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट जैसे मान्य दस्तावेज अपलोड करें।
- रिक्वेस्ट सबमिट करने पर सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा, जिसकी मदद से अपडेट स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Personal Loan लेने से पहले जान लें ये 5 बड़ी गलतियां, वरना होगी बड़ी मुश्किल!
नाम सुधारते समय किन बातों का रखें ध्यान
UIDAI के नियमों के अनुसार जीवनकाल में केवल दो बार ही नाम बदला जा सकता है। इसलिए नाम दर्ज करते समय पूरी सावधानी बरतें। केवल वैध और सही डॉक्यूमेंट ही अपलोड करें। अगर सुधार के दौरान गलती रह जाती है तो आगे चलकर बार-बार बदलाव संभव नहीं होगा।