TVS Apache RTR 160 2025: टीवीएस भारतीय बाजार की एक सबसे अधिक पसंद की जाने वाली बाइक निर्माता कंपनी है, खासतौर पर टीवीएस की बाइक सस्ती कीमत के साथ स्पोर्टी फीचर्स और स्पोर्टी अवतार के साथ आती है। और इसी कारण से टीवीएस की बाइक भारतीय योजना में काफी पसंद की जाती है।
टीवीएस अपाचे आरटीआई 160 4V वर्तमान में इस सेगमेंट के अंदर सबसे अधिक पसंद की जाने वाली और बिकने वाली बाइक बनी हुई है, अगर आप भी एक नई बाइक की तलाश कर रहे हैं तो फिर यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प होने वाला है। आगे अपाचे आरटीआर 160 4V के बारे में सारी जानकारी आगे निम्नलिखित तौर पर दी गई है।
TVS Apache RTR 160 2025 4V Price in India
आरटीआई 160 4V की कीमत भारतीय बाजार में 1.16 लाख रुपए से 1.38 लाख रुपए एक्स शोरूम नई दिल्ली है। नई GST 2.0 के बाद इसकी कीमत में कमी आई है। आरटीआई 160 4V को भारतीय बाजार में कुल 5 वेरिएंट और 6 रंग विकल्पों के साथ पेश किया जाता है। इसके साथ ही इसे कुछ खास एडिशन के साथ भी पेश किया जाता है। आरटीआई 160 4V का कुल वजन 146 किलोग्राम का है।
नई फीचर्स लिस्ट ओर तकनीकी
नई जनरेशन टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V में कई परिवर्तन किए गए हैं। अपडेटेड संस्करण में इसे अब एक नया असेंबली हेडलैंप्स के साथ सिग्नेचर डे टाइम रनिंग एलइडी डीआरएल के साथ, गियर शिफ्ट इंडिकेटर और तीन रीडिंग मोड (अर्बन,स्पॉट और रैन) दिया गया है। इसके अलावा इसमें टीवीएस स्मार्ट एक्स ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम के साथ पेश किया जाता है, जिसके सहायता से आप अपने मोबाइल के स्क्रीन पर एसएमएस, कॉल अलर्ट, बैटरी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं इसके खास मैट ब्लैक एडिशन में आपको एडजेस्टेबल क्लच के साथ ब्रेक लीवर और रेड एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। रेड एलॉय व्हील इसकी सुंदरता में और चार चांद लगा देता है।
MG Comet EV सिर्फ 500 में चलाए पूरे महीने, कम कीमत में 230km की रेंज सिर्फ एक चार्ज में –
इंजन ओर परफॉर्मेंस
अपाचे आरटीआर 160 4V को संचालित करने के लिए 159.7 सीसी bs6 इंजन का प्रयोग किया जाता है, जो किया भारत सरकार की नई OBD 2 के तहत संचालित किया गया है। यह इंजन अब और अधिक माइलेज के साथ अच्छी परफॉर्मेंस के लिए संशोधित किया गया है। यह इंजन 17.31 Bhp और 14.73 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है। आरटीआई 160 4V में आपको एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के सुविधा मिलती है।
Mahindra Bolero Neo 2025: तगड़ी पॉवर के साथ बेहतरीन ऑफरोडिंग ओर 7 सीटर SUV, सस्ती कीमत –
क्या आपके लिए सही विकल्प है?
अगर आप भारतीय बाजार के अंदर सस्ते कीमत पर एक बेहतरीन स्पोर्ट बाइक की तलाश कर रहे हैं तो फिर टीवीएस मोटर्स की तरफ से आने वाली अपाचे आरटीआर 160 4V आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा। यह बाइक अपने दमदार परफॉर्मेंस और स्पोर्टी नेकेड डिजाइन लैंग्वेज के साथ लेटेस्ट तकनीकी के लिए सबसे अधिक पॉपुलर है। इसका इंजन काफी ज्यादा रिलायबल होने के साथ-साथ भरोसेमंद और कम मेंटेनेंस के साथ आता है जिस कारण से यह आपकी पॉकेट के लिए भी एक बेहतर विकल्प बन जाता है।