Tata Tiago discount. नई कार खरीदने वाले की लॉटरी सी लग गई है। देश में जीएसटी 2.0 लागू हो गया है, जिससे कई कारों पर छूट मिल रही है। अब कुछ कारों पर 18 % तक जीएसटी लगेगा। जिसमें से Tata Tiago भी शामिल है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो लाखों रुपए की सेविंग कर सकते हैं। आगे खबर में कितनी तक कीमतों में कटौती हुई है, यह जानकारी दी जा रही है। बता दें कि इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख से 8.85 लाख रुपये तक जाती है।
Tata Tiago पर बड़ी छूट का फायदा
हैचबैक टियागो अब और भी किफायती हो गई है। GST कट के बाद इस पॉपुलर हैचबैक के अलग-अलग वैरिएंट्स में 43,000 से लेकर 75,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। ग्राहकों को नई छूट का फायदा 22, सितंबर से मिलने लगेगा।
ये भी पढ़ें-Hero Splendor Plus: सिर्फ ₹20,000 डाउन पेमेंट पर घर लाएं, जानें कितनी बनेगी EMI
टाटा मोटर्स ने फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों को बड़ी छूट दे रही है। बता दें कि कंपनी अपनी पॉपुलर हैचबैक टाटा टियागो (Tata Tiago) पर 2025 में 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर भी शामिल हैं। जिससे इस कार पर लाखों रुपए की बचत हो रही है।
टाटा टियागो वैरिएंट्स | जीएसटी छूट रुपये में |
---|---|
Tiago (P) XE | 43,000 |
Tiago (P) XM | 49,000 |
Tiago (P) XT | 54,000 |
Tiago (P) XTA | 59,000 |
Tiago (P) XZ | 60,000 |
Tiago (P) XZ NRG | 62,000 |
Tiago (P) XZ+ | 63,000 |
Tiago (P) XZA | 64,000 |
इंजन और माइलेज
पावरट्रेन के मामले में टियागो में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो लगभग 86bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा, कार में CNG पावरट्रेन का भी ऑप्शन है जो 28 किमी तक माइलेज देती है।
ये भी पढ़ें-Yamaha Ray ZR 125 इतनी सस्ती पहले कभी नहीं मिली – जानें कैसे पाएं ₹36,000 में
धांसू हैं कार के फीचर्स
फीचर्स के तौर पर टियागो में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, रियर पार्किंग कैमरा, पावर विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसी सुविधाएं दी गई हैं। वहीं, सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल भी मानक तौर पर मिलते हैं।
अगर आप इस टियागो को खरीदना चाहते हैं, जल्द से जल्द कंपनी के शोरुम पर जाकर संपर्क कर सकते हैं, इस भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं।