School Holiday. देश में इस समय त्यौहार का सीजन चल रहा है, जिससे बच्चों की तो मौज आ गई है, क्योंंकि यूपी बिहार जैसे के अलावा कई राज्यों में 12 दिन से ज्यादा की छुट्टी पढ़ रहा है। अक्टूबर का महीना इस बार छात्रों और शिक्षकों के लिए खास बन गया है। त्योहारों की झड़ी के बीच कई राज्यों में स्कूलों में लंबी छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के छात्र इस महीने त्योहारों के साथ-साथ छुट्टियों का मज़ा भी लेने वाले हैं।
आप को बता दें क कई राज्यों में सरकार ने इन छुट्टियों की लिस्ट तो जारी कर दी है, जिससे त्यौहार की तैयारी तेजी से कर पाएं। तो चलिए यहां पर आप को बताते हैं, इन राज्यों के छुट्टियों के बारे में….
कर्नाटक में 10 दिन की छुट्टी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने हाल ही में घोषणा की कि राज्य में 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। सामाजिक और शैक्षिक सर्वेक्षण, जिसे आम तौर पर ‘जाति सर्वेक्षण’ कहा जाता है। इस सर्वेक्षण में शिक्षकों की भी बड़ी भूमिका है, इसलिए सरकार ने उन्हें सहयोग देने के लिए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। पहले यह सर्वेक्षण 7 अक्टूबर तक पूरा होना था, लेकिन कई जिलों में देरी के कारण समय सीमा बढ़ा दी गई है।
राजस्थान में दिवाली की सबसे लंबी छुट्टी
राजस्थान के छात्र सबसे ज्यादा खुश हैं, क्योंकि शिक्षा विभाग ने 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। यानी पूरे 12 दिन की दिवाली की छुट्टी! इस बीच बच्चे न केवल दीपावली मनाएंगे बल्कि अपने परिवार के साथ घूमने-फिरने और त्योहार का पूरा आनंद लेने का मौका भी पाएंगे।
उत्तर प्रदेश में 20 से 23 अक्टूबर तक छुट्टी
उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टियां थोड़ी बाद में शुरू होंगी। राज्य के स्कूल 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। अगर इसमें 18 और 19 अक्टूबर का वीकेंड जोड़ दिया जाए, तो कुल 5 दिन की छुट्टी हो जाएगी। इसका मतलब यूपी के बच्चों के लिए भी यह एक मिनी वेकेशन जैसा समय रहेगा।
बिहार में दिवाली और छठ पूजा पर लंबी छुट्टी
बिहार में भी अक्टूबर का तीसरा सप्ताह छुट्टियों से भरा रहेगा। यहां 20 अक्टूबर से स्कूल बंद रहेंगे। यह अवकाश दिवाली और छठ पूजा दोनों त्योहारों के मद्देनज़र दिया गया है। छात्र न केवल अपने परिवार के साथ दीपोत्सव मनाएंगे, बल्कि छठ के पारंपरिक अनुष्ठानों में भी शामिल हो सकेंगे।
ये भी पढ़ें-2025 Maruti e Vitara अब इलेक्ट्रिक अवतार में जल्द करेंगी राज, सस्ती कीमत पर धमाकेदार फीचर्स ओर रेंज
छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए खुशी का मौसम
त्योहारों के इस मौसम में लगातार छुट्टियों की वजह से छात्रों और शिक्षकों दोनों के चेहरे पर मुस्कान है। एक तरफ पढ़ाई से थोड़ी राहत मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर अपने घर-परिवार और संस्कृति से जुड़ने का मौका भी मिलेगा। लोगों को त्यौहार पर परिवार के संग समय बिताने को मौका मिलेगा।