Samsung 5G Phones: अगर आप किफायती दाम में नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Samsung ने आपके लिए शानदार विकल्प पेश किए हैं। 15000 रुपये से कम की कीमत में कई बेहतरीन Samsung 5G Phones उपलब्ध हैं। इनमें दमदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, अच्छा कैमरा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इनके नाम, कीमत और खासियतें।
Samsung Galaxy F17 5G
Samsung Galaxy F17 5G की कीमत 14,499 रुपये है। यह फोन स्लिम डिजाइन और Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 50MP OIS कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलती है। यह मॉडल 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 जेनरेशन तक एंड्रॉयड अपग्रेड का सपोर्ट देता है।
Samsung Galaxy M16 5G
Samsung Galaxy M16 5G की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Galaxy F16 5G
Samsung Galaxy F16 5G की कीमत 12,999 रुपये है। इसमें 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ आता है।
Samsung Galaxy A06 5G
Samsung Galaxy A06 5G की कीमत 13,999 रुपये है। इसमें 6.7 इंच PLS LCD डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया गया है। फोन 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग से लैस है।
Samsung Galaxy M35 5G
Samsung Galaxy M35 5G की कीमत 13,719 रुपये है। इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी दी गई है। फोन में 50MP कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले है।
Galaxy F15 5G & M15 5G
Samsung Galaxy F15 5G की कीमत 13,899 रुपये है। इसमें MediaTek Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी दी गई है। यह फोन 4 साल तक OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।
Samsung Galaxy M15 5G की कीमत 13,990 रुपये है। इसमें 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी दी गई है।