Rajasthan 4th grade admit card 2025 download. अगर आप भी RSMSSB की तरफ से ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती परीक्षा में आवेदन किया है, जिससे अब एडमिट कार्ड 2025 का इंतजार कर रहे हैं, तो आप के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) हॉल टिकट अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाला है। बता दें कि कैडिडेंट अपने एडमिट कार्ड को recruitment.rajasthan.gov.in और rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेगें।
बता दें कि राज्य में सरकारी नौकरी पाने के लिए इस भर्ती में आवेदन किया है, जिससे राजस्थान में 48199 पदों पर भर्ती निकली है। अब चतुर्थ श्रेणी भर्ती की परीक्षा कुछ ही दिनों में आयोजित होने वाली है, आयोग ऑफिशिययल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी करने वाला है।
ये भी पढ़ें-iPhone 17 Pro 5G मोबाइल भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और बहुत कुछ!
कब है Rajasthan 4th grade परीक्षा?
दरअसल आप को बता दें कि राज्य में हो रही से 48199 पदों पर चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह और शाम, दोनों शिफ्ट में होगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी और शिफ्ट टाइमिंग उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगी। इसमें आवेदन किए कैंडिडेट को सलाह दी जाती की आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
Rajasthan 4th grade admit card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
जब Rajasthan 4th grade admit card जारी हो जाएगा तो आयोग के आधिकारिक बेवसाइट पर आप को यहां पर एक लिंक मिलेगा, जिससे आप यहां पर जान सकते है, कैसे एडमिट कार्ड का डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Gold-Silver ETF: साल 2025 में गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ ने किया मालामाल! इस समय किसमें निवेश करना लाभदायक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- यहां Get Admit Card ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Click on Get Admit Card Option Of Recruitment to Download the Admit Card पर जाएं।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जानकारी भर दें।
- सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
- जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं।
परीक्षा में ले जाने होंगे ये दस्तावेज
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- एक फोटो युक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी)
- हाल ही में खिंचवाई गई रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (1 महीने से पुरानी न हो)