अपग्रेड होकर आ रहा है Redmi का पॉपुलर फोन, डिजाइन और कलर हुए लीक

Xiaomi अपने लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Redmi 15C पर काम कर रहा है। यह स्मार्टफोन कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले Redmi 14C का अपग्रेडेड वर्जन होगा। हाल ही में Redmi 15C को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। फोन के डिजाइन रेंडर लीक हुए हैं, जिनसे इसके लुक और संभावित कलर ऑप्शन का पता चला है। यही नहीं यह स्मार्टफोन Poco C85 के साथ NBTC (नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन कमीशन) की वेबसाइट पर भी देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च की संभावना और मजबूत हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Bihar सरकार ने दी बड़ी सौगात! 16 लाख श्रमिकों मिले 5-5 हजार रुपये, आप ऐसे करें अप्लाई

Redmi 15C का नया डिजाइन

लीक हुए रेंडर यह बताते हैं कि Redmi 15C का डिजाइन पिछले मॉडल Redmi 14C से अलग होगा। इस बार कंपनी ने गोल कैमरा मॉड्यूल की जगह एक चौकोर कैमरा आइलैंड दिया है, जिसके किनारे गोलाकार हैं। यह बदलाव फोन को आधुनिक और स्टाइलिश रूप देता है। बैक पैनल चिकना और ग्लॉसी नजर आता है, जो इसे प्रीमियम फील दे सकता है। उम्मीद है कि फोन के फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले होगा, जिसमें सेल्फी कैमरा सेट किया जाएगा।

Redmi 15C के संभावित कलर वैरिएंट

लीक रेंडर में इस स्मार्टफोन को कई आकर्षक रंगों में देखा गया है। इसमें ब्लैक, ब्लू और ग्रे जैसे बेसिक शेड्स शामिल हैं, जबकि ग्रीन और पर्पल जैसे बोल्ड कलर भी नजर आए हैं। इससे यह साफ होता है कि कंपनी इस बार यूथ को टारगेट करते हुए डिजाइन और कलर ऑप्शन पर ज्यादा फोकस कर रही है।

इसे भी पढ़ें- फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 50 Ultra सबसे सस्ते दाम में उपलब्ध, मौका हाथ से न जाने दें

NBTC पर लिस्टिंग और संभावित लॉन्च टाइमलाइन

Redmi 15C का Poco C85 के साथ NBTC साइट पर दिखाई देना इस ओर इशारा करता है कि दोनों डिवाइस लगभग एक ही समय के आसपास बाजार में उतारे जाएंगे। उम्मीद है कि कंपनी इन्हें जुलाई या अगस्त 2025 में पेश कर सकती है। चूंकि NBTC सर्टिफिकेशन ग्लोबल लॉन्च की ओर इशारा करता है, ऐसे में यह फोन भारत सहित अन्य प्रमुख बाजारों में भी जल्दी उपलब्ध हो सकता है।

Leave a Comment