Pm kisan 21st installment. देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मोदी सरकार ने हाल ही में तीन राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 27 लाख किसानों के खाते में किस्त की रकम भेज दी है। जिससे किसानों में खुशी का माहौल बन गया है। लेकिन बाकी किसानों के खाते में यह लाभ अभी तक नहीं पहुंचा है। ऐसे में किसानों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि उनकी किस्त कब तक जारी होगी। जिससे आप को यह खास अपडेट जरुर जानना चाहिए।
आप को बता दें कि देश के कई राज्यों में हाल की बारिश ने भीषण तबाही मचाई है,जिससे किसानों के फसद काफी हद तक खराब हो गई है। ऐसे में किसानों के मदद के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की किस्त पहले जारी कर दी है।
ये भी पढ़ें-टियागो पर 1.20 लाख तो Nexon 2 लाख रुपये तक सस्ती हुई, देखें टाटा की 8 कारों पर छूट, मौका सिमित समय के लिए…
किन किसानों को मिली 21वीं किस्त?
केंद्र सरकार ने फिलहाल उन किसानों को 21वीं किस्त जारी की है, जो हाल ही में बाढ़ से प्रभावित हुए थे। जिससे उत्तराखंड के लगभग 7 लाख किसानों को 157 करोड़ रुपये मिले है। हिमाचल प्रदेश के करीब 8 लाख किसानों को 160 करोड़ रुपये की राशि दी गई।
तो वही पंजाब के करीब 12 लाख किसानों के खातों में 223 करोड़ रुपये भेजे गए। कुल मिलाकर 540 करोड़ रुपये से अधिक की रकम सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।
अभी बाकी किसानों को क्यों नहीं मिली किस्त?
देश के बाकी हिस्सों में किसानों को अभी 21वीं किस्त का इंतजार है। सरकार की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह किस्त दीपावली से पहले किसानों तक पहुंच सकती है। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, ऐसे में उम्मीद है कि उससे पहले किसानों के खाते में यह राशि जमा हो जाएगी।
कितना मिलता है लाभ?
इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह रकम तीन किस्तों में बांटी जाती है, यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये किसानों के बैंक खाते में सीधे भेजे जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहारा देना है।
ये भी पढ़ें-MG Comet EV : अब बचाए पेट्रोल का खर्चा देती है एक बार चार्ज होकर 200 km की रेंज और न्यू फीचर
लाभार्थी कैसे करें स्टेट्स चेक?
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां पर मेन्यू में से “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आधार या बैंक खाता नंबर दर्ज करें और “Get Data” पर क्लिक करें।
- आपको अब स्क्रीन पर आपकी किस्त की स्थिति (Payment Status) स्क्रीन पर दिख जाएगी।