PM Kisan 21st Installment. देश के करोड़ों किसानों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी आने वाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त का इंतज़ार अब लगभग खत्म होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी सरकार त्योहारी सीजन में किसानों को राहत देने की तैयारी में है। अगर सब कुछ तय समय पर रहा, तो अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसानों के खाते में ₹2000 की अगली किस्त पहुंच सकती है। जिसस सरकार का किसानों के लिए यह बड़ा तोहफा साबित होगा।
खबरों में आई जानकारी के अनुसार , केंद्र सरकार जल्द ही पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है। पिछली बार यह राशि अक्टूबर के पहले हफ्ते में भेजी गई थी।
इन राज्यों भेजी जा चुकी है 21वीं किस्त
तो वही जबकि कुछ राज्यों के किसानों को इस बार पहले ही भुगतान मिल चुका है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 27 लाख किसानों के खाते में ₹2000 की राशि पहले ही ट्रांसफर की जा चुकी है। इन इलाकों में बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए केंद्र ने एडवांस राहत के रूप में यह किस्त जारी की थी।
कब आएगी 21वीं किस्त?
पिछले साल 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी हुई थी, जबकि उससे पहले 15 नवंबर 2023 को किसानों के खाते में रकम आई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी 20 अक्टूबर 2025 तक सरकार किस्त जारी कर सकती है। अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि दिवाली से पहले किसानों के खाते में पैसे आने की पूरी संभावना है।
e-KYC नहीं कराया तो रुक जाएगी किस्त
अगर आपने अब तक e-KYC (ई-केवाईसी) नहीं करवाई है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि बिना e-KYC कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा, अगर बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, IFSC कोड गलत है, या खाता बंद हो चुका है, तो भी राशि नहीं आएगी। कई बार गलत जानकारी या दस्तावेज जमा करने के कारण भी किसानों की किस्तें अटक जाती हैं। इसलिए सभी किसान जल्द से जल्द अपनी डिटेल्स चेक कर लें।
ये भी पढ़ें-Credit Card की EMI से सावधान, छूट के पीछे छिपा है कर्ज का जाल!
PM Kisan Beneficiary List में नाम कैसे चेक करें
अगर आपको यह जानना है कि आपका नाम लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में है या नहीं, तो यह प्रक्रिया बेहद आसान है।
- pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- ‘Kisan Corner’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- ‘Beneficiary List’ विकल्प चुनें।
- अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करें।
- अंत में ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करें।
अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आपकी किस्त जल्द ही आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।