Oct Bank Holidays 2025: 15 से ज्यादा दिन बैंक रहेंगे बंद, तुरंत निपटाएं सभी जरुरी काम!

Oct Bank Holidays 2025: अगर आपके पास अगले हफ्ते बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम हैं, तो तुरंत निपटा लें क्योंकि देश में फेस्टिवल सीजन में कई दिनों तक छुट्टियां पड़ने वाली है। बता दें कि 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं। इस दौरान नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और गांधी जयंती जैसे बड़े त्योहारों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस त्यौहार के मौके पर छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।

आप को बता दें कि सामान्य ग्राहकों के लिए बैंक काम कम पड़ते है, तो वही बिजनेस मैन या नौकरी पेशा लोगों के लिए बैंक के जरुरी काम होते है। जिससे छुट्टियों की लिस्ट की जानकारी होनी चाहिए। RBI की गाइडलाइन के मुताबिक, हर राज्य में स्थानीय त्योहारों को देखते हुए छुट्टियों का शेड्यूल अलग होता है।

ये भी पढ़ें-New Honda City 2025: सुपर एडवांस फीचर्स और दमदार पॉवर के साथ रिलायबल इंजन, कम कीमत में लक्जरी

Oct Bank Holidays 2025: कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 29 सितंबर: अगरतला, कोलकाता और गुवाहाटी में महा सप्तमी के कारण बैंक बंद।
  • 30 सितंबर: अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, कोलकाता, पटना और रांची में महा अष्टमी पर अवकाश।
  • 1 अक्टूबर: कई शहरों—अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोलकाता, पटना, रांची और लखनऊ समेत अन्य जगहों पर दशहरा/विजयदशमी की छुट्टी।
  • 2 अक्टूबर: पूरे भारत में गांधी जयंती और दशहरा के कारण राष्ट्रीय अवकाश।
  • 3–4 अक्टूबर: गंगटोक और आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा (दशैन) की वजह से बैंक बंद।
  • 5 अक्टूबर: रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

इस तरह पूरे हफ्ते किसी न किसी राज्य में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।

अक्टूबर 2025 के बाकी बैंक हॉलिडे

सिर्फ यही हफ्ता नहीं, बल्कि अक्टूबर का पूरा महीना त्योहारों से भरा रहेगा। इस महीने त्यौहार की भरमार है।

  • 6 अक्टूबर: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा।
  • 7 अक्टूबर: दिल्ली, पंजाब और ओडिशा में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा।
  • 10 अक्टूबर: करवा चौथ पर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अवकाश।
  • 11 व 25 अक्टूबर: दूसरा और चौथा शनिवार, जब पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं।
  • 12, 19 और 26 अक्टूबर: हर रविवार को साप्ताहिक अवकाश।
  • 20 से 23 अक्टूबर: दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज जैसे पर्वों के चलते कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।
  • 27–28 अक्टूबर: बिहार, झारखंड और यूपी में छठ पूजा पर अवकाश।
  • 31 अक्टूबर: गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर बैंक बंद।

कैसे करें बैकिंग कामकाज?

बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी सारी सुविधाएं रुक जाएंगी। जिससे आप नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करके लेन-देन कर सकते हैं। तो वही नकदी की ज़रूरत के लिए एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि यूपीआई और बैंकिंग ऐप्स से भी पेमेंट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-बेहद सस्ते में खरीदें Maruti Vitara Brezza, जल्दी करें इतनी कम कीमत पर कहीं नहीं मिलेगी

त्योहारों के सीजन में छुट्टियां होना स्वाभाविक है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े ज़रूरी काम निपटाने हैं, तो बेहतर होगा कि छुट्टियों से पहले ही उन्हें पूरा कर लें। अक्टूबर 2025 का महीना त्योहारों की वजह से खास तौर पर व्यस्त रहने वाला है।

Leave a Comment