turmeric besan face pack. आज के समय में हर कोई सुदंर दिखना पंसद करता है, जिससे ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं। हालांकि आप को अब ऐसा करने की जरूरत नहीं। घर पर ही मौजूद हल्दी और बेसन जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से आप बना सकते हैं एक ऐसा फेस पैक, जो आपकी त्वचा को तुरंत निखार देगा।
दरअसल आप को बता दें कि घर में ऐसे कई मौजूद चीजों से महंगे खर्च से बचा जा सकता है। किचन में ऐसे कई चीजों से प्रयोग करने से शरीर की बेजान त्वचा भी जाग उठती है। हम यहां पर जबरदस्त जानकारी लाए हैं, जिससे चेहरे पर लगाएं और तुरंत नेचुरल ग्लो मिलेगा।
ये भी पढ़ें-Best Phones for Students Under Rs 8,000: 8 हज़ार से कम में मिल रहे हैं शानदार 5G ऑप्शन
क्यों खास है हल्दी और बेसन?
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को दाग-धब्बों से मुक्त करने और इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। बेसन त्वचा को क्लीन करने और टैनिंग दूर करने में बेहद असरदार माना जाता है। इन दोनों को मिलाकर जब दही और गुलाब जल जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स डाले जाते हैं, तो यह फेस पैक स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता।
फेस पैक बनाने के लिए जरुरी चीजें
- 2 चम्मच बेसन
- चुटकी भर हल्दी
- 1–2 चम्मच दही
- 1–2 चम्मच गुलाब जल
कैसे बनाएं फेस पैक?
एक कटोरी में बेसन और हल्दी डालें, अब इसमें दही मिलाएं। आखिर में गुलाब जल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इससेएक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाएगा।
लगाने का तरीका
इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं, 15–20 मिनट तक सूखने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ध्यान रहे कि इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।
ये भी पढ़ें-इस राज्य में अब 9 नहीं, 12 घंटे करना होगा काम, विपक्ष ने कही ये बड़ी बात!
फैस पैक क्या हैं फायदे?
- त्वचा को निखारने और ग्लो बढ़ाने में मददगार
- टैनिंग दूर करने में असरदार
- दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायक
- पूरी तरह केमिकल-फ्री और नेचुरल
डिस्क्लेमर: यहां बताए गए नुस्खे केवल आम जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम या एलर्जी की स्थिति में इन्हें इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।