IMD. भारत में मानसून भले अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका हो, लेकिन आसमान अब भी झमाझम बरस रहा है। अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों में भारी बारिश और ठंडक दोनों महसूस की जा रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। जी हां बारिस के वजह से कई राज्यों में ठंडक तेजी से बढ़ रही है।
दरअसल मौसम के इस करवट से दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का बड़ा उलटफेर हो रहा है। लोगों को बारिश के साथ-साथ ठंड भी सताएगी। आगे आप को बता रहे हैं आएमडी के द्धारा जारी किया गया ताजा अपडेट।
ये भी पढ़ें-School Holiday List October 2025: छात्रों की बल्ले-बल्ले! इस महीने इतने दिनों तक स्कूल रहेंगे बंद
उत्तर भारत में तेज होगी बारिश की गतिविधियां
IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों के बाद उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की रफ्तार और तेज होगी। पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों में तेज बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बड़ा उलटफेर
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 6 और 7 अक्टूबर से दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 5 अक्टूबर की शाम से ही कुछ इलाकों में बादल गरजने और बूंदाबांदी के आसार हैं। विभाग ने बताया कि लगातार बारिश के कारण 8 से 10 अक्टूबर के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे दिल्ली में अब धीरे-धीरे ठंड का एहसास शुरू हो जाएगा।
यूपी में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया है। वाराणसी, गाजीपुर, भदोही और चंदौली जैसे जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कई जगह सड़कों पर पानी भर गया है।
आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक 32 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर और अंबेडकर नगर शामिल हैं। कई जगहों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसके चलते विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
ये भी पढ़ें-संजू सैमसन की जगह ध्रुव जुरेल के चयन पर पूर्व सलेक्टर ने उठाए सवाल, बोले- रोज बहाने बदलते रहते हैं
तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट
बारिश के चलते अब तापमान तेजी से गिरने लगा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून की विदाई थोड़ी देर से होगी, जिससे अक्टूबर के मध्य तक ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो सकती हैं। यानी आने वाले दिनों में दिन का तापमान गिरेगा और रातें और ठंडी महसूस होंगी।