EV वर्जन में धूम मचाने आ रही Mahindra XUV 700, जानें खास डीटेल्स

Mahindra XUV 700. भारतीय बाजार में एक बार फिर से Mahindra की कारें धूम मचाने के लिए तैयार है। भारत में Mahindra को टेस्टिंग मे देखा गया है। बता दें कि लोगों के बीच में महिंद्रा ने अपनी XUV 700 के साथ खास जगह बनाई है। अब खबर है कि कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन तैयार कर रही है, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि टेस्टिंग मॉडल में एग्जॉस्ट पाइप नहीं दिखा, जिससे उम्मीदें बढ़ गई हैं कि कंपनी इसे सिर्फ ICE (पेट्रोल-डीजल) वर्जन में ही नहीं बल्कि EV वर्जन में भी ला सकती है।

कार मार्केट में Mahindra की कारें खास पंसद की जाने लगी है, जिससे अब कंपनी खासतौर पर पहले की गाड़ियों को अपडेट करने जा रही है। जिसमें से Mahindra XUV 700 एक है, जिसकी Facelift मॉडल के साथ में ईवी अवतार भी आ सकता है।

ये भी  पढ़ें-सिर्फ 1 लाख देकर घर लाएं Alto K10, जबरदस्त फीचर्स के साथ मिलेगा 34 km/kg का माइलेज

Mahindra XUV 700 Facelift होगी लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा XUV 700 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग कर रही है। टेस्टिंग के दौरान गाड़ी पूरी तरह से ढकी हुई थी, जिससे इसके डिजाइन में कुछ अपडेट्स की झलक मिली है।

सबसे खास बात यह रही कि जिस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, उसमें एग्जॉस्ट पाइप मौजूद नहीं था। आमतौर पर यह ICE वर्जन की गाड़ियों में देखा जाता है। ऐसे में यह अटकलें तेज़ हो गई हैं कि XUV 700 का फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक अवतार टेस्ट किया जा रहा हो। अगर ऐसा होता है, तो महिंद्रा ICE और EV दोनों वर्जन को एक साथ लॉन्च कर सकती है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

संभावित डिज़ाइन और फीचर्स

कंपनी इस फेसलिफ्ट वर्जन में कई अहम बदलाव करने जा रही है, जिससे नए डिजाइन वाले हेडलाइट्स और बंपर मिलेगा। इसके साथ ही अपडेटेड ग्रिल और टेललाइट्स के साथ ट्रिपल-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। कंपनी एसयूवी में मॉडर्न इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेकेंड रो में वेंटिलेटेड सीट्स दे सकती है। कुल मिलकर इन अपग्रेड्स के साथ XUV 700 फेसलिफ्ट को और ज्यादा प्रीमियम और टेक प्रेमी के लिए बना रही है।

ये भी  पढ़ें-अब दोगुनी बचत के साथ खरीदें Hyundai की पॉपुलर सेडान कार, नई कीमत जान उछाल पड़ोगे

कब होगी लॉन्च?

लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई XUV 700 Facelift को 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।  हालांकि महिंद्रा की ओर से अभी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। जिससे ग्राहकों थोड़ा इंतजार करना होगा।

Leave a Comment