जल्द ही मार्केट में लॉन्च होगी Mahindra की नई धांसू कार XUV 7X0, जानें पूरी डिटेल

Mahindra XUV 7X0: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और महिंद्रा इसमें अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इसी क्रम में कंपनी अपनी प्रीमियम एसयूवी Mahindra XUV700 के फेसलिफ्ट वर्जन को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस नई SUV को टेस्टिंग के दौरान पहली बार देखा गया है।

इसे भी पढ़ें- Ola S1 X : ओला का धांसू स्कूटर की हुई कीमत में बदलाव जाने डिटेल

पहली बार नजर आई टेस्टिंग के दौरान

Mahindra XUV 7XO

महिंद्रा XUV700 Facelift को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान सड़क पर देखा गया। हालांकि पूरी कार को कवर किया गया था, लेकिन इसकी हेडलाइट्स और ग्रिल के डिजाइन की झलक जरूर सामने आई। इसमें Mahindra Thar Roxx की तरह सर्कुलर हेडलाइट्स दिए जाने की उम्मीद है, जबकि फ्रंट ग्रिल को नए डिजाइन में तैयार किया गया है। टेस्टिंग यूनिट से फिलहाल अन्य बड़े बदलावों का खुलासा नहीं हुआ है।

फीचर्स और इंटीरियर में बदलाव की उम्मीद

भले ही टेस्टिंग के दौरान ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि Mahindra XUV700 Facelift में इंटीरियर और फीचर्स को अपडेट किया जा सकता है। कंपनी इस एसयूवी को और ज्यादा मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाने पर काम कर सकती है।

इंजन में बदलाव की संभावना कम

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फेसलिफ्ट वर्जन में इंजन के विकल्प मौजूदा मॉडल जैसे ही रह सकते हैं। यानी इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के वही विकल्प मिलने की संभावना है। महिंद्रा की ओर से इंजन अपग्रेड को लेकर फिलहाल कोई संकेत नहीं मिले हैं।

नाम बदल सकता है XUV700 का

महिंद्रा हाल ही में अपनी नई जेनरेशन कारों के नाम बदल रही है। उदाहरण के तौर पर XUV300 का नाम बदलकर XUV 3XO किया गया। इसी तरह उम्मीद की जा रही है कि XUV700 को भी नए नाम के साथ पेश किया जा सकता है, संभव है इसका नाम Mahindra XUV 7X0 रखा जाए।

इसे भी पढ़ें- UIDAI ला रहा नया e Aadhaar App, अब घर बैठे होगें आधार के जरुरी काम!

लॉन्च टाइमलाइन

Mahindra XUV 7XO

महिंद्रा ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन टेस्टिंग की शुरुआत हो चुकी है और माना जा रहा है कि इस फेसलिफ्ट को साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत में बाजार में उतारा जा सकता है।

Leave a Comment