LIC AAO Admit Card Update: अगर आप एलआईसी में नौकरी करने की चाह रखते है तो ये खबर आपके बेहद ही काम आ सकती है। बता दें देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के द्वारा असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) भर्ती जारी की गई थी। इसकी परीक्षा का जल्द ही एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। ऐसे में जिन अभ्यार्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने के बाद एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। ऐसे में अभ्यार्थी जिन्होंने इस भर्ती के लिए अप्लीकेशन किया है तो वह licindia.in या आईबीपीएस की साइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा, खातों में आएंगे 2000 रुपये
जानें LIC AAO का कब होगा एग्जाम
LIC AAO के एग्जाम की बात करें तो इसका एग्जाम 3 अक्टूबर 2025 में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थी करीब 5 से 6 दिन पहले एडमिट कार्ड को साइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।
LIC AAO में क्या है चयन प्रक्रिया
LIC AAO में हो रही भर्ती में सेलक्शन की बात करें तो इसमें तीन फेज से गुजरना होगा। इसमें प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू, प्रीलिम्स एग्जाम ऑनलाइन कंडक्ट होगी। इसमें प्रीलिम्स पास करने के बाद ही मुख्य एग्जाम शामिल किए जाएंगें। वहीं इंटरव्यू के बाद ही आखिरी रूप से कैंडिडट्स सेलक्शन होगा।
LIC AAO Admit Card में क्या होगी जानकारी
LIC AAO Admit Card में कुछ जरूरी जानकारी दर्ज होगी। इसमें नाम और रोल नंबर, एग्जाम की तारीख और समय, एग्जाम सेंटर का पता आदि जरूरी जानकारी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: VinFast VF7 Vs Harrier EV: एक सस्ती, दूसरी ज्यादा पावरफुल, कौन सी खरीदें?
जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
LIC AAO Admit Card के लिए सबसे पहले licindai.in की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
इसके बाद होम पेज पर AAO/AE रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाना है।
इसके बाद रिक्रूटमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
अब क्रेडेंशियल डालकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लेना है।
इसके बाद इसका प्रिंट निकाल लें।