Baal Aadhaar Card: लोगों की पहचान और प्रमाण को दर्शाने के लिए UIDAI के द्वारा आधार कार्ड को जारी किया गया है। आधार कार्ड के बिना किसी भी काम को करना मुश्किल हैं। ऐसे में अगर आप किसी बैंकिंग, स्कूल एडमीशन, सरकारी फॉर्म भरने के लिए जा रहे हैं तो आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज के रूप में काम करता है। सरकार के द्वारा बच्चों की पहचान के लिए बाल आधार पेश किया गया है। इस आधार को 5 साल से कम आयु के बच्चों के लिए जारी किया गया है। अगर आपके बच्चे का बाल आधार बना हैं औ उसको अपडेट कराने के बारे में सोच रहे हैं तो 5 साल और 15 साल की आयु में जरूर अपडेट करा लें।
दरअसल ऐसा करना इसलिए जरूरी होता है कि उनकी बायोमेट्रिक जानकरी जैसे फिंगरप्रिंट, आंखों की स्कैनिंग और फोटो सहीं रहे। आने वाले कल में पढ़ाई, एडमीशन और प्रतियोगी परीक्षा के लिए बेहद जरूरी होता है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI ने इसको अनिवार्य कर दिया है।
इसे भी पढ़ें: बाइक खरीदने वाले की आ गई मौज! Royal Enfield की इस बाइक ₹22,000, Hero MotoCorp ने भी घटाए इतने दाम
5 साल की आयु में अपडेट जरूरी
बता दें ये आधार कार्ड 5 साल स कम आयु के बच्चों को बिना बायोमेट्रिक जानकारी के जारी किया जाता है। इसमें केवल माता-पिता की जानकारी के आधार पर बनता है। वहीं जब बच्चा 5 साल का हो जाता है तब उसका आधार अपडेट कराना महत्वपूर्ण होता है। इसमें बच्चे के फिंगरप्रिंट, आंखों की स्कैनिंग और फोटो जोड़े जाते हैं। इसमें बाल आधार अपडेट कराया जाता है। इसको एमबीयू यानि कि Mandatory Biometric Update कहा जाता है।
जानें 15 साल की आयु में क्यों है जरूरी
बता दें जैसे बच्चा बड़ा होता है उसका बायोमेट्रिक डेटा भी बदल जाता है। ऐसे में 15 साल की आयु में फिर से आधार अपडेट कराना जरूरी हो जाता है। अगर ये अपडेट नहीं कराया तो आगे चलकर एडमीशन या कंपटीशन एग्जाम में समस्या आ सकती है।
कोई लगती है फीस
बाल आधार को अपडेट कराने के लिए माता-पिता को किस भी प्रकार की फीस नहीं देनी होती है। ऐसे में पेरेंट्स बच्चे का आधार अपडेट करने के लिए किसी को भी किसी भी प्रकार का चार्ज न दें।
इसे भी पढ़ें: स्कोडा काइलैक पर धमाकेदार छूट! अब खरीदें 1.19 लाख तक सस्ती SUV
कैसे अपडेट करें बाल आधार
इसके लिए सबसे पहले uidai.gov.in पर विजिट करें और अपॉइंटमेंट बुक करें।
इसके बाद तय तारीख को बच्चे के साथ पास के आधार केंद्र पर जाना है।
इसके बाद बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पता और माता-पिता का आधार कार्ड लेकर जाएं।
वहीं आधार सेंटर पर बच्चे के फिंगरप्रिंट, आखों की स्कैनिंग और फोटो ली जाएगी।
जानकारी अपडेट होने के बाद बच्चे का आधार सही और वैलिड हो जाएगा।