स्कोडा काइलैक पर धमाकेदार छूट! अब खरीदें 1.19 लाख तक सस्ती SUV

Skoda Kylaq discount 2025. देश में नई कार को खरीदने वाले लोगों की तो लॉटरी से लग गई है। जब से जीएसटी 2.0 का ऐलान हुआ है, जो ऐसी कई गाड़ियों के दाम 1 लाख तक कम हो गए है। जिससे अगर आप का सपना एक कार को खरीदने का है, तो आप को यहां पर Skoda Kylaq पर कितना तक छूट मिल रही है, यह जबरदस्त जानकारी दे रहे हैं।

दरअसल आप को बता दें कि स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Skoda Kylaq पर जबरदस्त ऑफर का ऐलान किया है। GST 2.0 लागू होने के बाद कंपनी ने काइलैक के सभी वेरिएंट्स पर कीमतों में कटौती कर दी है। जिसका फायला लोग उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-Toyota Innova Crysta हुई सस्ती, जानें अब कितने का होगा फायदा

वेरिएंट              पुरानी कीमत   GST 2.0 के बाद नई कीमत   अंतर

Classic            8.25 लाख         7.55 लाख               70,000
Signature       9.85 लाख          9 लाख                     85,000
Signature Plus 11.3 लाख       10.34 लाख               96,000
Prestige         12.94 लाख        11.84 लाख          1.1 लाख
Signature    10.95 लाख         10 लाख                     95,000
Signature Plus 12.4 लाख        11.34 लाख          1.06 लाख
Prestige         13.99 लाख        12.8 लाख            1.19 लाख

Skoda Kylaq में इंजन और परफॉर्मेंस

स्कोडा काइलैक को 1.0 लीटर, तीन-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन से पावर मिलता है। खास बात यह है कि यह सामान इंजन कंपनी की अन्य गाड़ियां जैसे कुशाक और स्लाविया में भी दिया गया है। Skoda Kylaq अब पहले से ज्यादा किफायती, फीचर-रिच और सुरक्षित SUV बन गई है। जिससे इसफेस्टिव सीजन में एक नई SUV खरीदने का बड़ा ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

काफी स्टालिश है स्कोडा काइलैक

भारत में स्कोडा काइलैक कंपनी की सबसे छोटी SUV है, इसका डिज़ाइन बेहद मॉडर्न और प्रैक्टिकल है। इसमें स्कोडा की Modern-Solid डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें स्प्लिट हेडलैम्प्स, बॉक्सी प्रोफाइल और शॉर्ट ओवरहैंग्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसके टॉप वेरिएंट्स में 17-इंच एलॉय व्हील्स दिए जबकि LED DRLs और हेडलैम्प्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

ये भी पढ़ेंAmazon ला रहा स्मार्ट चश्मा, डिस्प्ले, कैमरा और स्पीकर के साथ दिखेगी जानकारी

फीचर्स से भरपूर

काइलैक में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल क्लस्टर मिलता है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट मिलता है। सीट्स में क्लासिक, सिग्नेचर और सिग्नेचर+ वेरिएंट्स के लिए अलग-अलग फैब्रिक अपहोल्स्ट्री मिलती है, जबकि टॉप वेरिएंट Prestige में लेदर सीट्स दी गई हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक सनरूफ भी खास अट्रैक्शन है।

तो वही कार में छह एयरबैग्स, मल्टी-कॉलिजन ब्रेक, रोलओवर प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, ABS विद EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

Leave a Comment