सिंगल चार्ज में कितना रेंज देती है भारत में बनी BMW, फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलते हैं लग्जरी फीचर्स, कीमत भी जानें

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में BMW इंडिया ने अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार BMW iX1 LWB को पेश किया है। खास बात यह है कि यह मॉडल भारत में ही चेन्नई स्थित प्लांट में असेंबल किया गया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 49 लाख रुपये रखी है। यह कार अपनी सेगमेंट की सबसे लंबी कार कही जा रही है और लंबी दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्त रेंज प्रदान करती है।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 1 लाख डाउन पेमेंट पर घर लाएं MG Comet EV, जानें फाइनेंस प्लान और EMI

BMW iX1 LWB दमदार रेंज और कलर ऑप्शन

BMW iX1 LWB Electric Car

BMW iX1 LWB एक बार फुल चार्ज होने पर 531 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज देती है। हालांकि रियल वर्ल्ड में यह लगभग 350 से 400 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। कंपनी ने इसे पांच आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है, जिनमें मिनरल व्हाइट, स्काईस्क्रेपर ग्रे, M कार्बन ब्लैक, M पोर्टिमाओ ब्लू और स्पार्कलिंग कॉपर ग्रे शामिल हैं। व्हीलबेस को भी स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 112 मिमी बढ़ाकर 2800 मिमी कर दिया गया है।

BMW iX1 LWB का आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स

डिजाइन की बात करें तो इसमें ब्लैक-आउट रूफ, सिल्वर इंसर्ट के साथ फ्लश डोर हैंडल और ब्लैंक्ड ऑफ ग्रिल दी गई है। M स्पोर्ट फॉर्म में मौजूद यह SUV पतली एडॉप्टिव LED हेडलाइट्स, 3D एलईडी टेललाइट्स और किडनी ग्रिल के लिए जाल पैटर्न के साथ और भी प्रीमियम दिखती है। इंटीरियर में वाइडस्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.7 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन शामिल है। इसके अलावा कार में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, स्प्लिट फोल्डिंग सीट्स, 12-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम और वेंगांजा लेदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं।

BMW iX1 LWB में सेफ्टी और परफॉर्मेंस

BMW iX1 LWB को सुरक्षित बनाने के लिए लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी, 8 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें फ्रंट एक्सल माउंटेड मोटर दी गई है जो 204hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह SUV महज 8.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। बैटरी को फास्ट चार्जर से केवल 30 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- बजट की टेंशन खत्म! Hero Splendor Plus अब सिर्फ आधी कीमत में लाएं घर

BMW iX1 LWB का मार्केट में मुकाबला

BMW iX1 LWB Electric Car

49 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च हुई BMW iX1 LWB का मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Volvo XC40 Recharge और Mercedes-Benz EQA जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा। प्रीमियम डिजाइन, दमदार रेंज और लोकल असेंबली की वजह से BMW इस कार के साथ भारतीय बाजार में एक मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Comment