RBI Grade B Recruitment 2025. अगर सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आप के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में भर्तियां निकली है. जिससे आप आरबीआई में ऑफिसर ग्रेड B के विभिन्न पदों पर भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। जारी किए गए भर्ती नोटिफिकेशन में बताया गया है कि RBI ऑफिसर ग्रेड B के 120 पद खाली है, जिससे कैड़िडेंट RBI की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे कैडिडेंट के भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। यहां पर हम RBI Grade B Recruitment के तहत जरुरी जानकारी दे रहे हैं, जिसमें योग्यता, पदों की जानकारी, शुल्क और आवेदन का तरीका क्या है। यहां पर आगे बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें-केंद्र सरकार ने दी कर्मचारियों को बड़ी राहत, इस तारीख तक चुन सकते हैं UPS से NPS, देखें डिटेल
RBI Grade B Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती में कुल पद 120 खाली है, जिससे पदों की जानकारी नीचे दी गई है।
- ऑफिसर ग्रेड B (DR) 83
- ऑफिसर ग्रेड B (DR) – DEPR 17
- ऑफिसर ग्रेड B (DR) – DSIM 20
RBI Grade B Recruitment 2025: कौन कर सकता है आवेदन
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो यहां पर बताई गई जरुरी योग्यता होनी चाहिए।
- ऑफिसर ग्रेड B (जनरल): किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (कम से कम 60% अंक) या किसी भी विषय में मास्टर्स डिग्री।
- ऑफिसर ग्रेड B (DEPR): इकोनॉमिक्स/फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएशन, PGDM या MBA।
- ऑफिसर ग्रेड B (DSIM): स्टैटिस्टिक्स/मैथमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन (न्यूनतम 55% अंक)।
RBI Grade B Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
- जनरल/OBC/EWS: ₹850 + GST
- SC/ST/PwBD: ₹100 + GST
- RBI स्टाफ: नि:शुल्क
RBI Grade B Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में सेलेक्शन प्रोसेस प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा के बाद इंटरव्यू के जरिए होगा। तो वही अंतिम लिस्ट में सेलेक्ट हुए कैडिडेंट तो ₹55,200 से ₹99,750 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी, इसके साथ में अन्य भत्ते मिलेगें।
ये भी पढ़ें-EPFO खाताधारकों को राहत, अब जल्दी निकाल सकेंगे PF की पूरी रकम, जानें डिटेल
RBI Grade B Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें
- RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
- Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- संबंधित भर्ती लिंक खोलें और Apply Online पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और डाक्यूमेंट्स, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।