सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों का DA, पेंशनर्स को भी मिलेगी राहत, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

DA Hike: दिवाली से पहले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें- Maruti Victoris की कीमतों में हुई अचानक बढ़ोतरी, नई कीमत लिस्ट हुई जारी, अब इतने पैसे अधिक देने होंगे

1 जुलाई 2025 से लागू होगा नया DA

DA Hike

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी। इसका वित्तीय लाभ अक्टूबर महीने की सैलरी में दिखेगा, जिसका भुगतान नवंबर में किया जाएगा। यह आदेश राज्य सरकार के सभी विभागों, स्थानीय निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों तथा पेंशनर्स पर भी लागू रहेगा। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की आय में सीधा इजाफा होगा।

दूसरे राज्यों में भी बढ़ा DA

उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि कई अन्य राज्यों ने भी दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात दी है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में DA को 55% से बढ़ाकर 58% करने की घोषणा की। यूपी सरकार का कहना है कि यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनर्स के जीवन में “संतोष, सुरक्षा और समृद्धि” का दीपक जलाएगा।

ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी 3% DA बढ़ाकर 58% कर दिया है, जबकि कर्नाटक सरकार ने 2% का इजाफा कर DA को 14.25% तक पहुंचा दिया।

गुजरात, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों ने भी दिया बोनस और DA

गुजरात, बिहार, झारखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की सरकारों ने भी अपने-अपने कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने और बोनस देने की घोषणा की है। इन कदमों से न केवल सरकारी कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है, बल्कि बाजार में भी नई रौनक देखने को मिल रही है। बढ़ा हुआ DA और बोनस त्योहारों की खरीदारी को और बढ़ावा देगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें- 2025 Mahindra Bolero Neo: नए फीचर्स के साथ प्रीमियम सुविधाएं ओर दमदार परफॉर्मेंस के साथ

आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बल

DA Hike

त्योहारों के इस सीजन में डीए बढ़ोतरी से कर्मचारियों की क्रय शक्ति में बढ़ोतरी होगी। इससे बाजार में मांग बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। साथ ही कर्मचारियों का मनोबल भी ऊंचा रहेगा क्योंकि सरकार के इस कदम से उन्हें आर्थिक सुरक्षा और सम्मान की भावना मिलेगी।

Leave a Comment