10 साल पुराना आधार फ्री में अपडेट करने का सुनहरा अवसर, जानें कब तक होगा ये काम और प्रोसेस

आधार कार्ड आज हर भारतीय नागरिक के जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुका है। यह केवल एक पहचान पत्र नहीं बल्कि सरकारी और निजी दोनों तरह की सेवाओं में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज है। बैंकिंग से लेकर योजनाओं का लाभ उठाने तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन कई बार आधार कार्ड बनवाते समय दी गई गलत जानकारियां आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती हैं। ऐसे में उन्हें अपडेट करना बेहद जरूरी हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Samsung और OnePlus 5G डील: ₹16,000 से कम में खरीदें यह शानदार स्मार्टफोन्स

10 साल पुराने आधार धारकों के लिए जरूरी अपडेट

Free Aadhaar Update

जिन लोगों का आधार कार्ड बने अब दस साल से अधिक समय हो गया है और उन्होंने इसे अपडेट नहीं कराया है, उनके मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि आधार कब और कैसे अपडेट किया जाए। इसको लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी करता रहता है। इसी क्रम में अब लोगों के लिए मुफ्त आधार अपडेट की सुविधा दी गई है।

फ्री में कब तक कर सकते हैं आधार अपडेट

UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई है। यह ऑफर 14 जून 2026 तक लागू रहेगा। इस दौरान आधार धारक अपने पहचान और पते का प्रमाण ऑनलाइन पोर्टल myaadhaar.uidai.gov.in के जरिए अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन यह सुविधा सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध है।

ऑफलाइन अपडेट पर लगेगा शुल्क

अगर कोई व्यक्ति आधार सेवा केंद्र जाकर यह अपडेट कराना चाहता है तो उसे फीस देनी होगी। पते या पहचान से जुड़ी जानकारी अपडेट कराने पर 50 रुपये का शुल्क लगेगा, वहीं बायोमेट्रिक डिटेल जैसे फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन बदलवाने पर 100 रुपये खर्च करने होंगे। बच्चों के आधार अपडेट के लिए यह प्रक्रिया पांच साल और पंद्रह साल की उम्र में अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें- Secured vs Unsecured Loan: जानें दोनों का अंतर और फायदे-नुकसान

घर बैठे ऐसे करें आधार अपडेट

Free Aadhaar Update

  1. आधार कार्ड को घर बैठे अपडेट करना बेहद आसान है।
  2. इसके लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
  3. वहां डॉक्यूमेंट अपडेट का विकल्प चुनें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें।
  4. इसके बाद आधार की डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
  5. अगर दी गई जानकारी सही है तो पहचान और पते से संबंधित दस्तावेज चुनकर उनकी स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  6. आवेदन सबमिट करने के बाद आपकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाएगी और आपको 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे अपडेट स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है।

Leave a Comment