Gold and silver prices. देश में ऐसे कई लोग होते हैं, जो त्यौहार के सीजन में चीजों की खरीदारी करते है, जिससे चाहे, कार हो, घर हो या सोना-चांदी। तो वही दिवाली से पहले ज्यादातर लोग सोना या चांदी खरीदना शुभ मानते हैं। लेकिन इस बार त्योहार के मौके पर सोने ऑलटाइम हाई के बाद में इन दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में निवेशक और खरीदारों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या अभी खरीदारी करनी चाहिए या कुछ दिन और इंतजार करना बेहतर रहेगा? दो प्रमुख कमोडिटी एक्सपर्ट्स ने इस पर अपनी बात रखी है।
दअसल लोग निवेश के उद्देश्य से Gold and Silver को खरीदना पंसद करते है, जिससे आगे चल कर लाभ मिले, तो वही एक साल में देखा जाए को सोने के साथ-साथ चांदी ने लोगों को बेहतर रिटर्न दिया है।
ये भी पढ़ें-Income Tax New Rules: साल 2026 में बदल जाएगा TDS फॉर्म, इनकम टैक्स के दूसरे नियम भी बदलेंगे
प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा रेट
- दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,18,670 प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट का भाव ₹1,08,790 प्रति 10 ग्राम है।
- मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹1,08,640 और 24 कैरेट सोना ₹1,18,520 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
- जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी 24 कैरेट का भाव ₹1,18,670 और 22 कैरेट का ₹1,08,790 है।
- वहीं, भोपाल और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना ₹1,08,640 और 24 कैरेट ₹1,18,570 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चांदी के दाम में भी नरमी
चांदी की कीमतों में भी हाल के दिनों में गिरावट दर्ज की गई है। 4 अक्टूबर को चांदी ₹100 गिरकर ₹1,51,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि एक दिन पहले यह ₹1,52,000 प्रति किलो थी। सितंबर में चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन अक्टूबर की शुरुआत में इसमें ठंडक देखने को मिल रही है।
क्या अभी खरीदें या इंतजार करें?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का कहना है कि अगर आप रीति-रिवाज या उपहार के लिए सोना खरीद रहे हैं, तो यह समय ठीक है, क्योंकि इस वक्त छोटे करेक्शन के बाद कीमतें फिर स्थिर हो सकती हैं। लेकिन अगर आप निवेश के उद्देश्य से खरीदना चाहते हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना बेहतर रहेगा। जिससे उनके अनुसार, आने वाले समय में सोने की कीमतों में 5-6% तक की गिरावट संभव है। फेड रेट में बदलाव, रूस-यूक्रेन वार्ता और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति इसके मुख्य कारण हैं।
अजय केडिया का कहना है कि दिवाली से 10-15 दिन पहले सोने का भाव ₹1,05,000 प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। ऐसे में यह समय पारंपरिक खरीद के लिए तो शुभ रहेगा, लेकिन निवेशकों को स्थिर कीमत का इंतजार करना चाहिए।
ये भी पढ़ें-PPF स्कीम में निवेश करके हर महीने होगी 61 रुपये हजार की कमाई, बनाएं 1 करोड़ का फंड, जानें 15+5+5 फॉर्मूला
तो वही वेल्थ ग्लोबल के डायरेक्टर अनुज गुप्ता का कहना है कि दिवाली से पहले सोना खरीदना फायदेमंद रहेगा, क्योंकि इस समय ज्यादातर ज्वेलर्स और कंपनियां ऑफर और डिस्काउंट देती हैं, जिससे खरीदारों को बेहतर डील मिल सकती है। अनुज गुप्ता का अनुमान है कि आने वाले हफ्तों में सोना ₹1,06,000 से ₹1,07,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, जबकि चांदी ₹1,20,000 से ₹1,22,000 प्रति किलोग्राम के बीच रह सकती है।