कर्मचारी भविष्य निधि यानी PF खाते में हर महीने कर्मचारी और नियोक्ता, दोनों का योगदान जमा होता है। यह योगदान आम तौर पर मूल वेतन का 12 प्रतिशत होता है। इस खाते में जमा राशि पर सरकार हर साल ब्याज देती है। वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार ने 8.25 प्रतिशत ब्याज घोषित किया। नौकरीपेशा लोग अक्सर यह समझते हैं कि नौकरी छोड़ने या रिटायर होने के बाद उनके PF खाते पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है, जबकि ऐसा नहीं है।
इसे भी पढ़ें- Rajasthan Police Constable Answer Key 2025: डाउनलोड लिंक, ऑब्जेक्शन कैसे करें और महत्वपूर्ण तिथियाँ
नौकरी छोड़ने के बाद PF पर कितने साल तक मिलेगा ब्याज?
अगर कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ देता है तो भी उसके PF खाते में ब्याज मिलता रहता है। यह ब्याज अंतिम अंशदान यानी कंपनी की ओर से की गई आखिरी जमा तारीख से अगले 36 महीने यानी तीन साल तक दिया जाता है। इस अवधि के बाद PF खाता निष्क्रिय हो जाता है और ब्याज मिलना बंद हो जाता है। हालांकि खाते में जमा राशि सुरक्षित रहती है।
रिटायरमेंट के बाद PF पर ब्याज कितने साल मिलेगा ब्याज?
रिटायर होने के बाद भी PF खाते पर ब्याज मिलता है। रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को तीन साल तक अपने खाते में ब्याज मिलता रहेगा। तीन साल बाद यह खाता भी निष्क्रिय हो जाता है और उस पर कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं जुड़ता। फिर भी खाता धारक अपनी जमा राशि कभी भी निकाल सकता है।
इसे भी पढ़ें- GST 2.0: Volkswagen Virtus की कीमत घटी, देखें फीचर्स और नई रेट लिस्ट
निष्क्रिय खाते की स्थिति
तीन साल बाद खाता निष्क्रिय होने पर सरकार उस पर ब्याज देना बंद कर देती है। हालांकि खाता बंद नहीं होता, बल्कि सुरक्षित रहता है। जब तक खाता धारक रकम नहीं निकलता है या खाते को दोबारा एक्टिव नहीं कराता है तब तक बैलेंस वहीं का वहीं रहता है।