Diwali Car Offers. अगर आप इस दिवाली के मौसम में अपने लिए एक नई, आरामदायक और प्रीमियम सेडान कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऑटो कंपनियां इस समय आपको शानदार मौके दे रही हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान Skoda, Honda और Maruti जैसी बड़ी कंपनियां अपनी सेडान कारों पर भारी छूट दे रही हैं। कुछ मॉडलों पर तो ₹2 लाख से ज्यादा का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।

हम यहां पर आप के लिए जरुरी जानकारी लाए है, जिसके तहत यहां पर उन 5 कारों की लिस्ट का जिक्र कर कर रहे जोपर इस दिवाली सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है, यहां पर ऑफर की डिटेल्स जानकर कार को खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें-अब Bajaj Pulsar NS125 हो गई ज्यादा स्मार्ट और स्टाइलिश, देखें डीटेल्स
Hyundai Verna पर ₹1 लाख तक का ऑफर
फेस्टिव सीजन में Hyundai भी पीछे नहीं है। Verna पर कंपनी ने ₹1 लाख तक का डिस्काउंट ऑफर किया है। इस गाड़ी का स्लीक डिजाइन, एडवांस फीचर्स और ADAS सेफ्टी सिस्टम इसे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय बनाते हैं। इसकी कीमत ₹11 लाख से ₹17 लाख तक जाती है, लेकिन छूट के बाद यह एक प्रीमियम डील साबित हो सकती है।
Skoda Slavia पर ₹2.25 लाख तक की बचत
दिवाली पर Skoda Slavia ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा ऑफर लेकर आई है। कंपनी इस पर ₹2.25 लाख तक का डिस्काउंट दे रही है, जो इसे अपनी क्लास में सबसे बेहतरीन डील बनाता है। Slavia अपने प्रीमियम इंटीरियर, दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जानी जाती है।
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10 लाख से शुरू होकर ₹17.70 लाख तक जाती है। इतना बड़ा डिस्काउंट मिलने के बाद यह कार उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो किफायती रेंज में प्रीमियम फील चाहते हैं।

Honda City खरीदने पर ₹1.27 लाख का फायदा
भारतीय कार मार्केट में Honda City का नाम भरोसे और परफॉर्मेंस का पर्याय है। कंपनी इस दिवाली इस कार पर ₹1.27 लाख तक की छूट दे रही है। City का एलीगेंट डिजाइन, कंफर्टेबल इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स इसे सेगमेंट की टॉप चॉइस बनाते हैं। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम प्राइस ₹11.95 लाख से ₹16.07 लाख के बीच है। जो ग्राहक एक स्टाइलिश और रिलायबल सेडान खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह मौका शानदार है।
Honda Amaze पर ₹98,000 तक का डिस्काउंट
अगर आप एक बजट-फ्रेंडली और फ्यूल एफिशिएंट सेडान चाहते हैं, तो Honda Amaze आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। इस पर कंपनी ने ₹98,000 तक का डिस्काउंट ऑफर किया है। Amaze अपनी आरामदायक सीटिंग, बढ़िया बिल्ड क्वालिटी और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है।
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.41 लाख से ₹10 लाख तक है। इस छूट के बाद यह छोटी फैमिली के लिए एक परफेक्ट दिवाली गिफ्ट साबित हो सकती है।
