Royal Enfield Bike Price Cut. भारतीय बाजार में ही नहीं बल्कि Royal Enfield कंपनी की बाइक कई देशों में सेल की जाती है, जो वही देश में बाइक लवर के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि Royal Enfield पॉपुलर मोटरसाइकिल कंपनी ने जीएसटी 2.0 का फायदा ग्राहकों देना शुरु कर दिया है। बता दें कि 350cc की रेंज में कंपनी की तरफ से Hunter, Bullet, Classic और Meteor को ऑफर किया जाता है। आगे यहां पर जानते हैं कंपनी के वेरिएंट वाइज इन मोटरसाइकिलों की नई कीमत के बारे में….
दरअसल आप को बता दें कि भारत सरकार ने नई GST दरों की घोषणा के बाद में अब लोगों की बड़ी सेविंग हो रही है। सरकार ने जीएसटी 2.0 के तहत मोटरसाइकिलों में GST दर 28% से घटकर 18% कर दिया गया है। नई GST दरों की घोषणा के बाद कंपनी ने अपनी 350cc की आने वाली मोटरसाइकिलों की कीमत में भारी कटौती का एलान किया है।
ये भी पढ़ें-अगर Scorpio या Bolero कार E20 पेट्रोल से डैमेज हो जाएं, तो क्या वारंटी मिलेगी, जानें महिंद्रा ने क्या कहा
Meteor 350 की नई कीमतें
Royal Enfield Meteor 350 को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है। इस बाइक के सभी वेरिएंट की कीमत में 17 हजार रुपये से लेकर 19 हजार रुपये तक की कटौती की गई है। इसके फायरबॉल कीमतें 1.91 रुपये और टॉप वेरिएट की कीमत 2.13 लाख रुपये तक हो गई है। जिसकी जानकारी यहां पर जान सकते हैं।
क्र.सं. | वेरिएंट | पुरानी कीमत ((रुपये में)) | नई कीमत ((रुपये में)) | अंतर ((रुपये में)) | % कटौती |
---|---|---|---|---|---|
1 | Fireball | 2,08,270 | 1,91,233 | 17,037 | 8.91 |
2 | Stellar | 2,18,385 | 2,00,520 | 17,865 | 8.91 |
3 | Aurora | 2,22,430 | 2,04,234 | 18,196 | 8.91 |
4 | Supernova | 2,32,545 | 2,13,521 | 19,024 | 8.91 |
Bullet 350 की नई कीमतें
Royal Enfield Bullet 350 को काफी पंसद किया जाता है, जिससे इस बाइक के कीमत में 15 हजार रुपये से लेकर 18 हजार रुपये तक की कटौती की गई है। इसके टॉप-एंड ब्लैक गोल्ड ट्रिम की कीमत अब 2.02 लाख रुपये हो गई है। आप यहां पर पूरी जानकारी जान सकते हैं।
क्र.सं. | वेरिएंट | पुरानी कीमत ((रुपये में)) | नई कीमत ((रुपये में)) | अंतर ((रुपये में)) | % कटौती |
---|---|---|---|---|---|
1 | Battalion | 1,76,625 | 1,62,161 | 14,464 | 8.92 |
2 | Military | 1,77,316 | 1,62,795 | 14,521 | 8.92 |
3 | Standard | 2,01,707 | 1,85,187 | 16,520 | 8.92 |
4 | Black Gold | 2,20,466 | 2,02,409 | 18,057 | 8.92 |
ये भी पढ़ें-Honda Activa 6G मात्र ₹20,000 में – जानें क्यों यह है सबसे बेस्ट स्कूटर
कैसे उठाएं फायदा
अगर आप कंपनी की बाइक को पंसद करते हैं, तो अपने पास के डीलरशिप पर संपर्क कर सकते है, यहां पर आप को सभी बाइक पर मिल रहे जीएसटी 2.0 के बाद कीमत में कटौती की जानकारी मिल जाएगी।