Monsoon 2025 विदाई पर ब्रेक: राजस्थान में दो दिन का येलो अलर्ट, इन राज्यों में बारिश का कहर!

Monsoon 2025. देश में इस साल मानसून में भारी बारिश हुई है, जिससे अब मानसून के विदाई का समय आ गया है, हालांकि सामने मौसम विभाग के अपडेट ने खलबली मचा दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई फिलहाल रुक गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure System) ने मौसम की चाल एक बार फिर बदल दी है। नतीजा यह हुआ कि मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, राजस्थान में अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

आप को बता दें कि विभाग के द्धारा जारी किए गए अपडेट में मानसून विदाई पर ब्रेक बताया गया है, इसके साथ ही कई राज्यों में बारिश का कहर मचने वाला है। तो चलिए आप को बताते मौसम विभाग के ताजा अपडेट के बारे में….

ये भी पढ़ें-Oct Bank Holidays 2025: 15 से ज्यादा दिन बैंक रहेंगे बंद, तुरंत निपटाएं सभी जरुरी काम!

दक्षिण और मध्य भारत में मूसलाधार बारिश

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई।

  • महाराष्ट्र और गोवा: मुंबई और कोंकण क्षेत्र में लगातार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं।
  • कर्नाटक: विजयपुर, यादगर, कुलबर्गी और बीदर जिलों में बारिश से हालात बिगड़ गए। कृष्णा और भीमा नदी में बाढ़ के कारण निचले इलाकों में जलभराव बढ़ गया है।
  • तेलंगाना: हैदराबाद समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
  • गुजरात: वापी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश ने सामान्य जीवन को प्रभावित किया।

मानसून विदाई क्यों रुकी?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, फिलहाल अगले 7 दिनों तक मानसून की विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं। रविवार को मानसून की वापसी रेखा वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी और शाहजहांपुर तक दिखाई दी, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम ने विदाई को धीमा कर दिया।

राजस्थान में येलो अलर्ट

IMD ने राजस्थान के सभी जिलों में 29 और 30 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में कटी हुई फसल को सुरक्षित रखें। इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिन तक गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

आगे का पूर्वानुमान

विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है,जिससे इन राज्य में अपडेट इस प्रकार से हैं।

  • मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़: 3 और 4 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
  • पूर्वी भारत: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर यहां भी दिख सकता है, जिससे कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ सकती हैं।
  • उत्तर भारत: राजस्थान में मानसून की विदाई नजदीक है, लेकिन बारिश के कारण विदाई की प्रक्रिया में देरी हो रही है।

ये भी पढ़ें-Maruti Alto खरीदना हुआ बच्चों का खेल, बस स्मार्टफोन की कीमत पर ले जाए घर, माइलेज के साथ फीचर्स भी जबरदस्त

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले इलाकों में न जाएं। वहीं किसानों के लिए यह चेतावनी है कि वे अपनी फसल को संभालकर रखें ताकि बारिश से नुकसान न हो।

Leave a Comment