बिहार में महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा! नीतीश सरकार ने लॉन्च की महिला रोजगार योजना 2025

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 देश के बिहार राज्य में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा समय में नीतीश कुमार सरकार ने राज्य में एक से बढ़कर एक योजनाओं का शुभारंभ कर रही है। अब बिहार सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठा दिया है। सरकार के इस कदम से महिलाएं रोजगार की दिशा में आगे बढ़े। इसके लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana)  है इसके साथ ही सरकार ने इस योजना का पोर्टल भी लॉन्च कर दिया गया है।

इस प्रोग्राम इस मौके पर राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी 250 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन गाड़ियों के जरिए लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। इसके साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं के विकास के लिए समर्पित है।

ये भी पढ़ें-OPPO K13 Turbo 5G लॉन्च: 7000mAh बैटरी और इन-बिल्ट कूलिंग फैन के साथ गेमिंग का नया किंग!

महिलाओं को यहां मिलेगा 50% आरक्षण

तो वही खास बात यह है कि महिलाओं के लिए शुरू की गई इस खास योजना के तहत सरकार ने कहा है सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकार ने पंचायती राज्य संस्थाओं और नगर निकायों के चुनाव में  50% आरक्षण महिलाओं को आरक्षण देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से बड़ा असर होगा।

राज्य में चल रहे 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह

तो वही राज्य सरकार ने स्वयं सहायता समूह पर बड़ी जानकारी दी है, सरकार ने मुताबिक विश्व बैंक के कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह को समूह की संख्या बढ़ने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार ने बताया है कि अब तक 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह संचालित हो रही है। जिससे यहां पर एक करोड़ 40 लाख महिलाएं जुड़ी हुई है।

ये भी पढ़ें-OPPO K13 Turbo 5G लॉन्च: 7000mAh बैटरी और इन-बिल्ट कूलिंग फैन के साथ गेमिंग का नया किंग!

शहरी क्षेत्रों में भी चल रहे समूह

खास बात तो यह है कि राज्य में साल 2024 में शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूहों का गठन शुरू किया गया, जिससे संख्या अब तक 37 हजार हो चुकी है, जिनसे 3 लाख 85 हजार महिलएं जुड़ चुकी हैं। सरकार ऐसे स्वयं सहायता समूह को महिलाएं शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बना रही हैं।

Leave a Comment