Bank Holidays October 2025: दिवाली और छठ में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छूट्टी की लिस्ट

Bank Holidays October 2025. देश में इस समय त्यौहार की सीजन चल रहा है। कई राज्य के कई शहरों में बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। भाई-दूज, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े उत्सवों के अलावा राज्य के पर्व और स्थानीय परिस्थितियों के कारण भी बैंकों ने छुट्टियां घोषित की हैं। ऐसे में आप का बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है। बैंक ब्रांच जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी सूची एक बार चेक कर लेना बेहतर रहेगा।

आप को बता दें कि अक्टूबर 2025 त्योहारों का महीना है और यही वजह है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसके बारे में आप को जानना जरुरी है।

ये भी पढ़ें-Buisness Idea: घर पर बैठे-बैठे फोन चलाते हैं तो ये काम कर लें, हर महीने होगी लाखों की कमाई

Bank Holidays October 2025: तारीख और राज्यों की सूची

  • 6 अक्टूबर: त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा के कारण बैंक छुट्टी पर रहेंगे।
  • 7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कर्नाटक, चंडीगढ़, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 अक्टूबर: करवा चौथ के दिन हिमाचल प्रदेश में बैंक क्लोज रहेंगे।
  • 18 अक्टूबर: काटी बिह के चलते असम में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहने का ऐलान है।
  • 20 अक्टूबर: दीपावली के दिन अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे  यह महीने की सबसे व्यापक छुट्टी मानी जाती है।
  • 21 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा के कारण भी कई जगह बैंक बंद रहने की संभावना है।
  • 27 और 28 अक्टूबर: छठ पूजा के चलते विशेषकर पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद होने पर क्या करें?

दरअसल आप को बता दें कि अगर आप का कोई बैंक में जरुरी अभी है, तो पहले से प्लान कर लें। हालांकि आप ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और नेट-बैंकिंग से कई काम घर बैठे निपटा सकते हैं, जिससे पेमेंट, फंड ट्रांसफर और बिल पेमेंट। कैश की जरूरत के लिए अपने आसपास के एटीएम का पता रख लें; बड़े शहरों में एटीएम से मुफ्त ट्रांज़ैक्शन सीमाएँ लागू हो सकती हैं, इसलिए बैंक की नियमावली देख लें।

ये भी पढ़ें-धांसू ऑफर मात्र ₹ 24,999 में खरीदें TVS Star Sport जबरदस्त माइलेज के साथ

अगर किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर या निबंधन जैसी ऑफ़लाइन सेवाएँ जरूरी हों तो छुट्टियों के दिन उससे बचें और पहले से शाखा में जा कर काम निपटा लें। ध्यान रखें कि बैंक छुट्टियों का अंतिम निर्णय राज्य सरकारें और बैंकिंग निर्देशों के अनुसार जिलास्तर पर भिन्न हो सकता है। इसलिए अपने नजदीकी बैंक की वेबसाइट या नोटिफिकेशन और RBI/बैंकों के आधिकारिक सूचनाओं को फॉलो करें।

Leave a Comment