Bank Cheque Rules. देश में आज भी लोग बैंक के चेकबुक से पैसे का लेनदेन करते हैं, यहा मोटी रकम के लिए बड़ा सहुलियत भरा होता है। जब भी आप किसी को चेक जारी करते हैं, तो एक गलती आपके पेमेंट को अटकवा सकती है। चेक पर रकम लिखते समय कुछ लोग Lakh लिखते हैं, जबकि कुछ लोग Lac लिखते हैं। हालांकि अब सवाल उठता है कौन सा शब्द सही है? और क्या Lac लिखने से चेक रद्द हो सकता है? इस पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साफ जवाब दिया है।
आप को बता दें कि थोड़ी सी चेक भरते समय मिस्टेक हो जाती है,तो आप का बैंक बैंक से रिजेक्ट हो जाता है, जिससे भारी परेशानी हो सकती है, आप को पैसा समय से नहीं पहुंचा तो नुकसान होने का डर रहता है।
ये भी पढ़ें-Latest Tata Sumo 2025: नए अवतार के साथ प्रीमियम सुविधाएं ओर दमदार परफॉर्मेंस वाली इंजन
भारत में अभी भी चेक पेमेंट का इस्तेमाल बड़ी संख्या में किया जाता है। जब कोई व्यक्ति बड़ी राशि (जैसे 1,00,000 रुपये) लिखता है, तो अक्सर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि Lakh लिखें या Lac? दोनों शब्द भारतीय संदर्भ में चलन में हैं, लेकिन इनका वास्तविक अर्थ और उपयोग अलग-अलग है। इसी भ्रम को दूर करने के लिए RBI ने अपने नियमों में स्पष्टीकरण दिया है।
जानिए ‘Lakh’ शब्द का असली मतलब
Lakh शब्द भारतीय संख्या प्रणाली से जुड़ा है और इसका अर्थ होता है 1,00,000 रुपये है, यह शब्द हिंदी और भारतीय भाषाओं में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। RBI के दस्तावेज़ों, मुद्रा नोटों, और उसकी वेबसाइट पर भी हमेशा Lakh का ही उपयोग किया जाता है। इसका मतलब है कि ऑफिशियल और स्टैंडर्ड शब्द Lakh ही सही है।
तो क्या ‘Lac’ गलत है?
Lac शब्द का जिक्र अंग्रेजी डिक्शनरी में अलग अर्थ में मिलता है। वहां इसका मतलब एक प्रकार का प्राकृतिक पदार्थ है जो कीड़ों से प्राप्त होता है और जिसका उपयोग वार्निश या पॉलिश में किया जाता है। हालांकि भारत में लोग Lac शब्द का प्रयोग Lakh के समानार्थी के रूप में कर लेते हैं, लेकिन यह औपचारिक तौर पर सही नहीं माना जाता।
ये भी पढ़ें-Nissan Magnite AMT हुई लॉन्च, अब CNG तकनीकी के साथ प्रीमियम सुविधाएं और दमदार माइलेज
RBI का क्या कहना है?
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मास्टर सर्कुलर में Lakh को 1,00,000 रुपये के लिए सही शब्द बताया है। लेकिन साथ ही RBI ने यह भी कहा है कि आम लोगों के लिए Lakh या Lac के उपयोग पर कोई सख्त नियम नहीं है। इसका मतलब अगर आप गलती से या आदतन Lac लिख देते हैं, तो आपका चेक रद्द नहीं होगा।
ज्यादातर बैंक दोनों शब्दों को समझते हैं और ऐसे चेक को स्वीकार करते हैं।