DA Hike. त्योहारों से ठीक पहले केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे अब कर्मचारियों का DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत आखिरी संशोधन माना जा रहा है, क्योंकि दिसंबर 2025 से 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होने की संभावना है।
हालांकि सरकार ने 8th Pay Commission के गठन पर मंजूरी नहीं दी है। सरकार के डीए हाइक फैसले का फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। सरकार ने कहा है कि बढ़ा हुआ DA नवंबर की सैलरी में लागू होगा, साथ ही कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी दिया जाएगा। यानी त्योहारों से पहले कर्मचारियों की जेब में मोटी रकम पहुंचने वाली है।
ये भी पढ़ें-2025 के टॉप Mobiles Under 50000, शानदार कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के साथ
अब कितनी बढ़ेगी सैलरी?
DA हाइक का असर हर कर्मचारी पर उसकी बेसिक सैलरी के हिसाब से अलग-अलग पड़ेगा। नीचे हम ने यहां पर कुछ प्रमुख उदाहरण बताए है।
- चपरासी (Peon) की बेसिक सैलरी ₹18,000 है। पहले DA ₹9,900 मिलता था, जो अब बढ़कर ₹10,440 हो गया है, यानी ₹540 की बढ़ोतरी होगी।
- क्लर्क (Clerk) की बेसिक सैलरी ₹19,900 है। पहले DA ₹10,945 था, जो अब ₹11,542 हो गया है यानी ₹597 का फायदा होगा।
- अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) को अब ₹765 ज़्यादा मिलेंगे, पहले ₹14,025 DA था, अब ₹14,790 मिलेगा।
- सेक्शन ऑफिसर की सैलरी में करीब ₹1,683 का इजाफा होगा।
- डायरेक्टर लेवल अधिकारी को ₹3,690 की बढ़ोतरी मिलेगी।
- जॉइंट सेक्रेटरी को ₹4,326 का फायदा होगा।
- वहीं, सेक्रेटरी लेवल के टॉप अधिकारी को लगभग ₹6,750 ज़्यादा DA मिलेगा।
क्यों अहम है यह बढ़ोतरी?
महंगाई भत्ता यानी डीए कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है। इसका कैलकुलेशन AICPI (All India Consumer Price Index) के आंकड़ों पर आधारित होता है। मार्च 2025 में सरकार ने DA में 2% की बढ़ोतरी की थी, और अब फिर 3% बढ़ाने के बाद कुल DA 58% हो गया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब त्योहारों का सीजन चल रहा है यानी दिवाली और छठ जैसे बड़े पर्व से पहले कर्मचारियों को अतिरिक्त राहत मिलेगी।
कर्मचारियों में खुशी की लहर
नवंबर में लागू होने वाले इस बढ़े हुए DA के साथ कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। इससे त्योहारों के खर्चों को संभालना आसान हो जाएगा। कई कर्मचारियों ने पहले से ही इस राहत का इंतजार किया हुआ था। सरकार का यह कदम कर्मचारियों के त्यौहारी सीजन में बाजार में खर्च और मांग को बढ़ाने में भी मदद करेगा।
ये भी पढ़ें-सिर्फ ₹10,000 रेंज में आने वाला Moto G06 Power, स्टाइलिश लुक और 7,000mAh बैटरी के साथ
8वें वेतन आयोग से क्या उम्मीद?
7वें वेतन आयोग का कार्यकाल दिसंबर 2025 में खत्म हो जाएगा। इसके बाद 8th Pay Commission लागू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि नए आयोग में कर्मचारियों के पेव स्ट्रक्चर और अलाउंसेस में बड़े बदलाव हो सकते हैं।