गांव और शहर में छाएगी नई Mahindra Bolero Neo!, मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स और पावरफुल इंजन

New Mahindra Bolero Neo launched. अगर आप Mahindra Bolero Neo को खरीदने जा रहे है, तो थोड़ा सा रुक जाएं। क्योंकि भारतीय बाजार में बोलेरो नियो का नया अवतार जल्द ही धमाल मचाने आ रहा है। हाल ही में अपडेटेड Bolero Neo 2025 मॉडल टेस्टिंग के दौरान पहली बार नजर आया है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं।

दरअसल आप को बता दें कि Mahindra Bolero Neo की खासकर गांव और सेमी-अर्बन इलाकों में इसकी पकड़ अब भी मजबूत है। इसी लोकप्रियता को देखते हुए महिंद्रा जल्द ही अपडेटेड Bolero Neo 2025 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसकी कम कीमत के साथ ताबड़तोड़ फीचर्स मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें-Mahindra Bolero Neo Plus खरीदना हुआ आसान, सिर्फ 1000 रुपए खर्च में लाएं घर, देखें फुल कैलकुलेशन

नई Bolero Neo: फ्रंट डिजाइन में बदलाव

सामने आई लीक इमेज में बोलेरो नियो 2025 का सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट प्रोफाइल में हो सकता है। यहां पर ऊपरी ग्रिल को छोटा किया गया है और इसमें अब वर्टिकल की जगह हॉरिजॉन्टल स्लैट्स दिए गए हैं। इसके ग्रिल का डिजाइन अब और ज्यादा चौड़ा और स्टाइलिश दिखता है। इसमें नए डिजाइन के 15-इंच अलॉय व्हील्स और 215 सेक्शन चौड़े हाई-प्रोफाइल टायर्स दिए जा सकते हैं।

नई Bolero Neo फीचर्स होंगे और एडवांस

बोलेरो नियो 2025 में कंपनी कई मॉडर्न फीचर्स जोड़ने की तैयारी में है। जिससे 10.2-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड सीट्स, की-लेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ये अपडेट्स इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बना देंगे।

नई Bolero Neo इंजन और परफॉर्मेंस

पावरट्रेन में कंपनी ज्यादा बदलाव नहीं करने वाली। बोलेरो नियो 2025 में वही 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर mHawk 100 टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 100 बीएचपी की पावर और 260 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड होगा, जबकि AMT का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें-Mahindra Scorpio N के कीमत में 2.15 लाख तक की कटौती, देखें प्रीमियम फीचर्स और नई प्राइस

नई Bolero Neo कब होगी लॉन्च

कंपनी ने कई सालों से इस पॉपूलर एसयूवी को अपडेट नहीं किया है, जिसे यह फ्रंट डिजाइन और फीचर्स के मामले में ये पहले से काफी बेहतर होगी। दमदार इंजन, मजबूत रोड प्रेजेंस और अपडेटेड फीचर्स के साथ इसे साल 2026 से पहले लॉन्च कर सकती है। कंपनी के लिए ग्राहक कों अपने ओर खींचना एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि कई कंपनी एक से बढ़कर ऐसी एसयूवी को लॉन्च कर रही है। 

Leave a Comment