2025 Honda Shine खरीदना हुआ आसान, नहीं चाहीए लाख रुपए अब बस 5,000 दे कर ले जाए घर

2025 Honda Shine Emi plan: होंडा मोटर्स भारतीय बाजार की दूसरी सबसे बड़ी बाइक निर्माता कंपनी है। इनकी गाड़ियां भारतीय बाजार में सबसे अधिक पसंद की जाती है। होंडा शाइन 125 एक बेहतरीन बाइक है। अगर आप भी होंडा शाइन 125cc खरीदने की सोच रहे हैं और एक साथ इतने पैसे नहीं है तो हम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं। आप होंडा शाइन 125 को सस्ती EMI प्लान के साथ अपने घर लेकर जा सकते हैं, इसके बारे में आगे जानकारी दी गई है। इसके साथ ही बाइक की कीमत और कई खास जानकारियां दी गई है। 

2025 Honda Shine कीमत की जानकारी 

होंडा शाइन 125 सीसी की कीमत भारतीय बाजार में 79 हजार रुपए से शुरू होकर 83,000 हजार रुपए एक्स शोरूम नई दिल्ली है। इसे भारतीय बाजार में दो वेरिएंट और पांच रंग विकल्पों के साथ पेश किया जाता है। होंडा शाइन 125 सीसी का कुल वजन 113 किलोग्राम का है। यह अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक भी कही जाती है। 

2025 Honda Shine EMI plan 

आप होंडा शाइन 125 सीसी को ₹5000 की डाउन पेमेंट पर अपने घर लेकर जा सकते हैं, इसके बाद आपको अगले 3 सालों तक 12% ब्याज दर के साथ हर महीने 2,850 रुपए का ईएमआई जमा करवाना होगा। हालाकि ध्यान रखें कि यह Emi प्लान आपके शहर और डीलरशिप के आधार पर अलग हो सकता है। हमारा अनुरोध है की अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें। 

Maruti Electric Vitara, बस एक चार्ज में कमाल की रेंज, बेहतरीन फीचर्स ओर प्रीमियम कैबिन

इंजन ओर अधिक परफॉर्मेंस 

होंडा शाइन को संचालित करने के लिए 123.94 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन का प्रयोग किया जाता है, जो कि अब भारत सरकार की नई bs6 के तहत संचालित है। यह इंजन विकल्प 7500 आरपीएम पर 10.59 बीएचपी और 6000 आरपीएम पर 11 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह पांच स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। 

होंडा मोटर्स दावा करती है कि इसमें आपको 55 किलोमीटर का माइलेज मिलने वाला है, वहीं पर बाइक की टॉप स्पीड 102 किलोमीटर प्रति घंटा की है। बाइक में कोई भी रीडिंग मोड की सुविधा देखने को नहीं मिलती है। 

नई फीचर्स लिस्ट के साथ 

होंडा शाइन 125 में सामने की तरफ टेलीस्कोप और पीछे की तरफ हाइड्रोलिक सस्पेंशन सेटअप मिलता है, जो कि अभी खराब रास्ते में भी अच्छी पकड़ बनाए रखती है। बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम के तौर पर इसे सीबीएस और आगे पीछे दोनों के पहियों में 130mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में 18 इंच का एलॉय व्हील्स मिलता है मगर किसी प्रकार का कोई कैलीपर्स नहीं दिया गया है ‌|

New Hyundai Creta 2025: गजब के फीचर्स ओर पॉवरफुल इंजन के साथ प्रीमियम सुविधाएं से भरपूर

होंडा शाइन 125 पर 3 साल या फिर 42000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी कंपनी की तरफ से दी जा रही है। सुविधाओं में से कोई भी टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम न देकर केवल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एनालॉग ओडोमीटर, एनालॉग स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स के साथ लैस किया गया है।

Leave a Comment