DA hike. देश में त्यौहारी सीजन चल रहा है। जिससे हर को मार्केट सज गया है। तो वही केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने से पहले ही केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। इस बढ़ोतरी के बाद डीए अब 55% से बढ़कर 58% हो गया है। सरकार का यह फैसला 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी संशोधन माना जा रहा है, जिसका सीधा असर लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की जेब पर पड़ेगा।
आप को बता दें कि 8th Pay Commission के आने से पहले कर्मचारियों के सैलरी में बढ़ौत्तरी हो गई है। जिससे अब त्यौहार के मोके पर ज्यादा खर्च कर पाएगें। आगे आप को बताते हैं, कितने तक सैलरी में फर्क आय़ा है।
ये भी पढ़ें-पूर्व इंग्लिश कप्तान ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- रोहित-विराट नहीं पाएंगे 2027 का वर्ल्ड
7वें वेतन आयोग की अंतिम बढ़ोतरी
केंद्र सरकार के कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की। बता दें कि 7वां वेतन आयोग दिसंबर 2025 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में यह बढ़ोतरी आखिरी बार की गई है। मार्च 2025 में भी सरकार ने कर्मचारियों को 2% डीए बढ़ोतरी का लाभ दिया था। यानी इस साल कुल 5% डीए की बढ़ोतरी हुई है।
सरकार का यह कदम दशहरा और दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को राहत देने वाला है। बढ़ा हुआ डीए नवंबर की सैलरी में शामिल होगा और जुलाई से सितंबर तक के तीन महीने का एरियर भी कर्मचारियों को एक साथ दिया जाएगा।
यहां देखें कितनी बढ़ी सैलरी!
महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में मूल वेतन का 3% अतिरिक्त जुड़ जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन ₹18,000 है तो उसे अब हर महीने लगभग ₹540 ज्यादा मिलेंगे।
पद | बेसिक सैलरी | पहले का डीए | अब का डीए | बढ़ोतरी |
---|---|---|---|---|
चपरासी | ₹18,000 | ₹9,900 | ₹10,440 | ₹540 |
क्लर्क | ₹19,900 | ₹10,945 | ₹11,542 | ₹597 |
अपर डिवीजन क्लर्क | ₹25,500 | ₹14,025 | ₹14,790 | ₹765 |
सेक्शन ऑफिसर | ₹56,100 | ₹30,855 | ₹32,538 | ₹1,683 |
डायरेक्टर | ₹1,23,000 | ₹67,650 | ₹71,340 | ₹3,690 |
जॉइंट सेक्रेटरी | ₹1,44,200 | ₹79,310 | ₹83,636 | ₹4,326 |
सेक्रेटरी | ₹2,25,000 | ₹1,23,750 | ₹1,30,500 | ₹6,750 |
जिससे न्यूनतम वेतन वाले कर्मचारियों का कुल वेतन अब ₹28,440 तक पहुंच जाएगा। वहीं, ₹60,000 बेसिक वाले कर्मचारियों को अब डीए के रूप में ₹34,800 मिलेंगे।
पेंशनभोगियों को भी फायदा
सिर्फ कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि पेंशनभोगियों को भी इस फैसले का लाभ मिलेगा। ₹9,000 की न्यूनतम पेंशन वाले पेंशनर्स को अब ₹270 अतिरिक्त मिलेंगे, जिससे उनकी पेंशन 58% की संशोधित दर पर ₹14,220 हो जाएगी।
ये भी पढ़ें-UIDAI का बड़ा फैसला, इन लोगों के आधार अपडेट पर अब नहीं लगेगा शुल्क
कब से मिलेगी बढ़ी सैलरी?
सरकार के मुताबिक यह बढ़ी हुई डीए दरें 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएंगी। कर्मचारियों को नवंबर में मिलने वाली सैलरी में तीन महीने का एरियर जुलाई, अगस्त और सितंबर का एक साथ दिया जाएगा। यानी नवंबर से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में वास्तविक बढ़ोतरी दिखेगी। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।