School Holiday List October 2025: देश में त्यौहारी का सीजन शुरु हो गई है, जिससे स्कूल की सरकार ने घोषित कर दी है। ऐसे में हर माता पिता को इन छुट्टियों के लिस्ट के बारे में जरुर जानना चाहिए। दीपावली और छठ पूजा तक कई दिनों तक बच्चे स्कूल बैग से दूर आराम का मजा ले सकेंगे। कई राज्यों में मौसम और स्थानीय त्योहारों के चलते छुट्टियों की अवधि और भी बढ़ा दी गई है।
अक्टूबर 2025 छात्रों के लिए खुशियों से भरा महीना साबित होने वाला है। इस महीने एक के बाद एक बड़े त्योहार आने वाले हैं, जिनकी वजह से स्कूलों में लगातार छुट्टियां रहेंगी।
ये भी पढ़ें-Buisness Idea: घर पर बैठे-बैठे फोन चलाते हैं तो ये काम कर लें, हर महीने होगी लाखों की कमाई
अक्टूबर में शुरू से छुट्टियों का दौर
अक्टूबर की शुरुआत ही छुट्टियों के साथ होगी। जिससे 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन भी कई राज्यों में अवकाश रहेगा। इस महीने का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दीपों का यह पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है और इस दिन स्कूल बंद रहेंगे।
दीपावली के अगले दिन, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज के अवसर पर भी अवकाश रहेगा। इस तरह दीपावली से भाई दूज तक छात्रों को तीन से चार दिन लगातार छुट्टियां मिलेंगी।
उत्तर भारत में छठ पूजा पर भी स्कूल बंद
दीपावली के बाद 27 अक्टूबर को हलषष्ठी और 28 अक्टूबर को छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस दौरान स्कूल बंद रहेंगे। छठ पूजा के चलते कई जिलों में दो से तीन दिन का अतिरिक्त अवकाश भी दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-Honda CB Shine कितनी है खास? जानें पूरी डिटेल कीमत और फीचर्स के साथ
यहां जानें राज्यवार छुट्टियों की जानकारी
- तेलंगाना: यहां स्कूलों को सबसे ज्यादा छुट्टियां मिलेंगी। 21 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक लगातार 13 दिन का अवकाश रहेगा।
- पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा की छुट्टियां 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई हैं, साथ ही बाढ़ की स्थिति के कारण कुछ जिलों में अतिरिक्त छुट्टी भी घोषित की गई है।
- उत्तर प्रदेश: 7 अक्टूबर को यूपी में सरकारी दफ्तर और संस्थान बंद रहेंगे। योगी सरकार के इस फैसले को सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।