Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और पूरे दिन बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। 5 अक्टूबर से ही बारिश का दौर शुरू हो जाएगा और 9 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Weather Update: इस राज्य में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में 6 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन 24 घंटे तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। इस बदलाव से राजधानी में तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार रात से ही हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जो रविवार को पूरे दिन रुक-रुक कर जारी रहेगा।
5 से 9 अक्टूबर तक रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तूफान की स्थिति बन सकती है। 6 अक्टूबर को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 7 अक्टूबर को भी एनसीआर में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि 8 और 9 अक्टूबर से मौसम धीरे-धीरे साफ होना शुरू होगा। 8 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से बदला रहेगा, जबकि 9 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बरसेंगे बादल
केवल दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
देशभर में 5 अक्टूबर का अनुमानित तापमान
मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर के लिए देश के प्रमुख शहरों का अनुमानित तापमान भी जारी किया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मुंबई में 31°C, कोलकाता में 32°C, चेन्नई में 32°C, लखनऊ में 32°C, पटना में 29°C, रांची में 26°C, जयपुर में 30°C और भोपाल में 28°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है।
तमिलनाडु के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 2 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में बना गहरा दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दक्षिणी ओडिशा तट के पास पहुंच गया है। इसका असर तमिलनाडु के तिरुवल्लुर, चेन्नई, चैंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, रानीपेट, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, तिरुवन्नामलाई, कृष्णागिरी, धर्मपुरी और रामनाथपुरम जिलों में देखने को मिलेगा, जहां शनिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इसे भी पढ़ें- Mahindra Scorpio Classic: गजब के पॉवर ओर दमदार परफॉर्मेंस के साथ प्रीमियम सुविधाएं से लैस
राजस्थान में फिर छाएंगे बारिश के बादल
मॉनसून की विदाई के बाद भी राजस्थान में बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार, 4 अक्टूबर को राज्य के 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 5 और 6 अक्टूबर को पूरे राजस्थान में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है और आने वाले तीन दिनों तक इसका सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।