Bank Holiday: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पहले देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday: अक्टूबर 2025 देशभर में त्योहारों का महीना माना जा रहा है, और इसी वजह से इस बार बैंक छुट्टियों का सिलसिला भी लंबा रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर माह के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इस महीने पूरे देश में विभिन्न कारणों से कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, राज्यवार त्योहारों और सप्ताहांत की छुट्टियां शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- Redmi Note 14 Pro Plus: 50MP कैमरा, Snapdragon पावर वाले फोन पर ₹10,000 छूट!

रविवार और शनिवार को साप्ताहिक अवकाश

Bank Holiday

हर रविवार यानी 5, 12, 19 और 26 अक्टूबर को सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को यानी 11 और 25 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे। इन नियमित छुट्टियों के अलावा कई धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण भी बैंकिंग कार्य प्रभावित रहेंगे।

नवरात्रि, गांधी जयंती और दशहरा से शुरुआत

अक्टूबर की शुरुआत ही त्योहारों से हो रही है। 1 अक्टूबर को नवरात्रि और दुर्गा पूजा के चलते केरल, ओडिशा, त्रिपुरा, कर्नाटक और सिक्किम जैसे राज्यों में बैंक बंद रहे। वहीं, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा का राष्ट्रीय अवकाश पूरे देश में लागू रहा। इसके बाद सिक्किम में 3 और 4 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के चलते बैंक नहीं खुले।

लक्ष्मी पूजा और वाल्मीकि जयंती पर छुट्टियां

6 अक्टूबर को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 7 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और चंडीगढ़ में महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

करवा चौथ, काती बिहू और दिवाली पर अवकाश

10 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 18 अक्टूबर को असम में काती बिहू मनाया जाएगा, जिसके कारण वहां बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख त्योहार 20 से 23 अक्टूबर के बीच पड़ रहे हैं, जब कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

छठ पूजा और सरदार पटेल जयंती पर भी बैंक बंद

27 और 28 अक्टूबर को बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में छठ पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे। महीने के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर भी अवकाश रहेगा। इन दिनों में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है, इसलिए ग्राहकों को अपने जरूरी वित्तीय कार्य पहले ही पूरे करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें- यूपी में 8वीं तक के स्कूल बंद, ये है बड़ी वजह

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी सामान्य

Bank Holiday

हालांकि इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम की सुविधा सामान्य रूप से जारी रहेंगी। केवल चेक क्लियरिंग और नकद लेन-देन में देरी संभव है। इसलिए ग्राहकों को यह सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए आवश्यक लेन-देन पहले ही निपटा लें।

Leave a Comment