Bihar. आने वाले समय में बिहार राज्य में विधान सभा चुनाव होने वाले है, जिससे यहां पर राज्य सरकार के द्धारा एक से बढ़कर एक योजनाओं की सौगात दी जा रही है। विश्वकर्मा पूजा के मौके पर 16 लाख से ज्यादा पंजीकृत मजदूरों के बैंक खातों में 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। यह राशि ‘वार्षिक वस्त्र सहायता योजना’ के तहत दी गई है, हालांकि कई श्रमिकों ऐसी खास योजना की जानकारी नहीं है, जिससे लाभ नहीं मिल पाता है।
आप को बता दें कि राज्य के 16 लाख श्रमिकों के खाते में 5-5 हजार रुपये भेजे गए है, जिससे अपने और परिवार के लिए कपड़े व जरूरी सामान खरीद सकें। अगर आप ने इस योजना में आवेदन नहीं किया है, तो यहां पर जरुरी जानकारी को पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Delhi Old Age Pension: बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, 2,500 रुपये तक की पेंशन के लिए आवेदन शुरू!
800 करोड़ से ज्यादा मिली मदद
खबरों में आई जानकारी के मुताबिक, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से कुल 802 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई है। जिससे 16 लाख 4 हजार 929 श्रमिकों को इसका लाभ मिला है। यह पहल सरकार की उन योजनाओं में से एक है, जिनका मकसद राज्य के श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देना है।
क्या है वार्षिक वस्त्र सहायता योजना?
इस योजना के तहत पंजीकृत मजदूरों को हर साल 5,000 रुपये दिए जाते हैं। इसका उद्देश्य है कि निर्माण श्रमिक अपनी बुनियादी जरूरतों जैसे कपड़े खरीदने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम हो सकें। बिहार सरकार श्रमिकों के लिए पहले से कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनमें यह योजना खास महत्व रखती है।
किन्हें मिलेगा लाभ?
यह सहायता सिर्फ उन्हीं मजदूरों को मिलेगी, जो बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के इस योजना का लाभ नहीं उठाया जा सकता है।
कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?
- रजिस्ट्रेशन के लिए मजदूर की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- पिछले 90 दिनों तक लगातार काम करने का प्रमाण पत्र देना जरूरी है।
- यह प्रमाण पत्र नियोजक, भवन निर्माण मजदूर संघ या श्रम विभाग के अधिकारी जारी करेंगे।
- मनरेगा मजदूर भी इसमें पंजीकरण करा सकते हैं।
- नाम दर्ज कराने के लिए मामूली रजिस्ट्रेशन फीस और 5 साल का अंशदान देना होता है।
किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- 90 दिनों के काम का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- जन्म प्रमाण पत्र
- आवास प्रमाण पत्र
- मनरेगा से जुड़े कागज
ये भी पढ़ें-PM-KUSUM Scheme: मोदी सरकार की जबरदस्त योजना, किसान अब करें सोलर पंप से सिंचाई और तगड़ी कमाई
कैसे मिलेगा फायदा?
एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद मजदूरों को बोर्ड की सभी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। आवेदन संबंधित बोर्ड के कार्यालय में जाकर किया जाता है। वस्त्र सहायता योजना का पैसा भी इसी प्रक्रिया से सीधे मजदूरों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है।