School Holidays 2025. त्योहारों का सीजन शुरू होते ही स्कूली छात्रों की बल्ले-बल्ले हो गई है, जिससे स्टुडेंट के लिए इस दिनों खुशियां भी दोगुनी हो गई हैं। अक्टूबर 2025 में देशभर के अलग-अलग राज्यों में दशहरा, दीपावली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े पर्वों के कारण स्कूलों में लंबी छुट्टियां घोषित की गई हैं। प्रदेश सरकारों ने पहले से ही अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है, ताकि छात्रों और अभिभावकों को पहले से तैयारी करने में आसानी हो सके। आइए जानते हैं किस राज्य में कब तक स्कूल बंद रहेंगे और कब से पढ़ाई फिर शुरू होगी।
ये भी पढ़ें-सस्ता 5G फोन! Lava Bold N1 अब Great Indian Festival Sale में ऑफर पर
उत्तर प्रदेश: एक के बाद एक त्योहारों की छुट्टियां
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 7 अक्टूबर को राजकीय अवकाश की घोषणा की। इसके अलावा 30 सितंबर तक रविवार और दुर्गा पूजा के कारण भी स्कूलों बंद होगें। अक्टूबर महीने में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्योहारों पर लगातार अवकाश रहेगा।
राजस्थान: पूरे 12 दिन का लंबा ब्रेक
राजस्थान में दिवाली को लेकर स्कूलों में 13 से 24 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। यानी छात्रों को एक साथ पूरे 12 दिन की छुट्टियों का तोहफा मिलेगा।
बिहार: अलग-अलग स्कूलों का अलग शेड्यूल
बिहार में सरकारी स्कूल 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। वहीं, कई निजी स्कूल जैसे लोयोला हाई स्कूल, डॉन बॉस्को एकेडमी और संत माइकल हाई स्कूल 3 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। कुछ प्रमुख स्कूलों में 5 अक्टूबर तक अवकाश जारी रहेगा।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना: अक्टूबर की शुरुआत तक छुट्टियां
आंध्र प्रदेश में 2 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे और 3 अक्टूबर से दोबारा खुलेंगे। वहीं तेलंगाना में 3 अक्टूबर तक छुट्टियां रहेंगी और 4 अक्टूबर को स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि, 5 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से पढ़ाई 6 अक्टूबर से ही शुरू होगी।
छत्तीसगढ़: दो बार की छुट्टियों का फायदा
छत्तीसगढ़ के छात्रों को दुगना फायदा मिलेगा। यहां 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश रहेगा और फिर 20 से 25 अक्टूबर तक दीपावली की छुट्टियां रहेंगी। 26 अक्टूबर रविवार होने से स्कूल 27 अक्टूबर से दोबारा खुलेंगे।
कर्नाटक और झारखंड: दशहरा की धूम
कर्नाटक में दुर्गा पूजा और दशहरे के चलते 6 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी और 7 अक्टूबर से पढ़ाई शुरू होगी। वहीं झारखंड में सरकारी स्कूलों में सिर्फ चार दिन की छुट्टी (29 सितंबर–2 अक्टूबर) रहेगी, जबकि निजी और आईसीएसई स्कूलों में 5 या 6 अक्टूबर तक अवकाश दिया गया है।
ये भी पढ़ें-Maruti Alto खरीदना हुआ बच्चों का खेल, बस स्मार्टफोन की कीमत पर ले जाए घर, माइलेज के साथ फीचर्स भी जबरदस्त
अक्टूबर 2025 में कब-कब रहेंगे अवकाश?
अगर पूरे महीने पर नजर डालें तो छात्रों के लिए त्योहारों और रविवार की वजह से कई बार स्कूल बंद रहेंगे।
- 2 अक्टूबर – गांधी जयंती और दशहरा
- 5 अक्टूबर – रविवार
- 12 अक्टूबर – रविवार
- 19 अक्टूबर – रविवार
- 20 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी
- 21 अक्टूबर – दीपावली
- 22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा
- 23 अक्टूबर – भाई दूज/छत्रपति शिवाजी जयंती
- 26 अक्टूबर – रविवार
- 28 अक्टूबर – छठ पूजा (यूपी और बिहार)