Mahindra XUV 700 Facelift: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV सेगमेंट की सबसे ज्यादा मांग रहती है। यही वजह है कि सभी निर्माता इस सेगमेंट में अपने-अपने मॉडल उतारते हैं। महिंद्रा भी अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV XUV700 की बिक्री करती है। अब मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि कंपनी इसके फेसलिफ्ट वर्जन की तैयारी कर रही है। हालांकि महिंद्रा की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन SUV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे नई जानकारियां सामने आई हैं।
इसे भी पढ़ें- 2025 Suzuki Access 125 Vs Honda Activa 125: इन दोनों स्कूटर में कौन सा है बेस्ट, यहां डिटेल में जानें
Mahindra XUV 700 Facelift की टेस्टिंग में सामने आई बड़ी जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल में पारंपरिक ICE वर्जन की तरह एग्जॉस्ट पाइप मौजूद नहीं था। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि Mahindra XUV700 Facelift को कंपनी ICE इंजन के साथ-साथ EV वर्जन में भी पेश कर सकती है। यह कदम महिंद्रा को इलेक्ट्रिक SUV बाजार में और मजबूत कर सकता है।
डिजाइन और फीचर्स में होंगे बड़े बदलाव
टेस्टिंग के दौरान SUV को पूरी तरह से कवर किया गया था, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी हेडलाइट और बंपर डिजाइन में बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही कंपनी इसे अधिक मॉडर्न बनाने के लिए ट्रिपल स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेकेंड रो में वेंटिलेटेड सीट्स देने पर विचार कर रही है। इन फीचर्स के साथ XUV700 फेसलिफ्ट अपने सेगमेंट में तकनीकी तौर पर और भी ज्यादा एडवांस बन सकती है।
कब तक हो सकती है लॉन्च
भले ही कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि नई Mahindra XUV700 फेसलिफ्ट को 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले इसे लगातार टेस्टिंग के दौरान देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Motorola Edge 50 Ultra की कीमत में ₹15,000 कटौती! प्रीमियम डिजाइन, PC जैसा प्रोसेसर और DSLR कैमरा
किससे होगा मुकाबला
महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट को मिड-साइज SUV कैटेगरी में उतारा जाएगा। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Safari, MG Hector और Jeep Meridian जैसी SUVs से होगा। अगर EV वर्जन भी लॉन्च किया जाता है तो इसका सामना Tata Harrier EV और MG ZS EV जैसे इलेक्ट्रिक विकल्पों से भी होगा।