Mahindra New Bolero: महिंद्रा भारतीय बाजार की एक जानी मानी गाड़ी निर्माता कंपनियों में से आती है। महिंद्रा की गाड़ियां भारतीय बाजार में काफी ज्यादा डिमांड में बनी रहती है। महिंद्रा बोलेरो इसी लिस्ट में आने वाली गाड़ी है। महिंद्रा बोलेरो का इस्तेमाल अधिकतर ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी इलाकों और निजी कामों से लेकर सरकारी कामों में भी किया जाता है।
अगर आप भी नई महिंद्रा बोलेरो खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो फिर यह जानकारी आपके लिए है। आप महिंद्रा बोलेरो को केवल ₹2,00,000 के पेमेंट पर अपने घर लेकर जा सकते हैं, आगे इसके बारे में और जानकारी दी गई है।
2025 Mahindra Bolero Price list
महिंद्रा बोलेरो की कीमत भारतीय बाजार में 8.79 लाख रुपए 9.78 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। नई GST के बाद इसकी कीमत में ओर भी कमी आई है। बोलेरो को भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट B4, B6 और B6 O के अंदर पेश किया गया है। बोलेरो का इस्तेमाल खास तौर पर खराब रास्तों पर किया जाता है। इसके साथ ही अगर आपकी फैमिली बड़ी है तो फिर महिंद्रा बोलेरो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प होने वाला है।
2025 Mahindra Bolero Best Emi plan
आप नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो को केवल ₹2,00,000 के डाउन पेमेंट पर अपने घर लेकर जा सकते हैं, जिसके बाद आपको अगले 4 सालों तक 9.8 प्रतिशत ब्याज दर के साथ हर महीने 23,754 रुपए का ईएमआई जमा करवाना होगा। ध्यान रखें यह Emi प्लान डीलरशिप के आधार पर अलग हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।
New Gen Swift 2025: गजब के फीचर्स और जबरदस्त माइलेज के साथ सस्ती हुई कीमत, पूरी जानकारी
इंजन और परफॉर्मेंस
बोनट के नीचे महिंद्रा बोलेरो को पावर देने के लिए 1.5 लीटर डीजल इंजन का प्रयोग किया जाता है जो की 76 Bhp और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह इंजन विकल्प पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। ध्यान रखें महिंद्रा बोलेरो में कोई भी ऑटोमेटिक गियर बॉक्स की सुविधा नहीं दी गई है।
New Renault Duster 2025: कमाल के लूक और हाईटेक फीचर से भरपूर, सस्ती कीमत के साथ
नई फीचर्स और सुविधाएं
बोलेरो को सेमी एयरटेल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मैन्युअल AC कंट्रोल, पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग और यूएसबी चार्जिंग सर्किट मिलता है वहीं सुरक्षा सुविधा में सामने की तरफ दो एयरबैग, ABS और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिया गया है।