Mahindra XUV 400 EL Pro: महिंद्रा भारतीय बाजार में कुछ समय पहले ही अपनी नई अपडेटेड XUV 400 को लॉन्च की है, जो की मुख्य रूप से टाटा नेक्शन इलेक्ट्रिक के साथ मुकाबला करती है। और इसे टाटा नेक्शन इलेक्ट्रिक के साथ मुकाबला करने के लिए ही अपडेट किया गया है। महिंद्र एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक के टॉप वैरियंट EL प्रो के रियल लाइफ रेंज के बारे में सारी जानकारी सामने आ गई है।
वर्तमान में महिंद्रा के पास इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में केवल XUV400 उपलब्ध है, लेकिन आने वाले समय में महिंद्रा अपनी पॉपुलर XUV700 को भी इलेक्ट्रिक संस्करण के अंदर लॉन्च करने वाली है।
Mahindra XUV 400 बैटरी पैक
महिंद्र एक्सयूवी 400 को संचालित करने के लिए दो बैटरी विकल्पों का प्रयोग किया जाता है। 34.5 किलो वाट बैट्री पैक जो की सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर के 150 बीएचपी और 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। दूसरा 39.4 किलोवाट बैट्री पैक जो की समान इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर के पावर जेनरेट करती है।
छोटी बैटरी पैक 375 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है, जबकि बड़ी बैट्री पैक 456 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है। महिंद्रा एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक संस्करण मात्रा 8.3 सेकंड में जीरो से 100 किलोमीटर पर की रफ्तार पकड़ लेती है। हालांकि Tata Nexon इलेक्ट्रिक भी मात्र 8.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर के रफ्तार पकड़ लेती है।
Real Life XUV 400 EL Pro Range
Carwale.com की एक परीक्षण के दौरान महिंद्र एक्सयूवी 400 के टॉप वैरियंट के रेंज के बारे में सारी जानकारी सामने आई है। इस प्रशिक्षण में महिंद्रा एक्सयूवी 400 के टॉप वैरियंट का उपयोग किया गया है, जिसमें 39.4 किलोवाट बैट्री पैक मिलता है और यह 456 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है।
परीक्षण की शुरुआत करने से पहले बैटरी को 100% तक चार्ज किया गया है। पहले 75% तक 67.2km की दूरी तय की है, जिसके बाद गाड़ी 109 किलोमीटर की रेंज दिख रहा था। उसके बाद 50% बैट्री पैक पर उन्होंने 129.3 किलोमीटर की दूरी पूरी कर ली, इसके बाद भी 138 किलोमीटर की रेंज दिखाई दे रहा था।
और 10 परसेंट पर उन्होंने 228.2 किलोमीटर की दूरी पूरी कर ली इसके बाद भी उन्होंने 24 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी भी तय की है। और अंतिम 0% पर भी उन्होंने 27.8 किलोमीटर की यात्रा पुरी की है। इस तरह महिंद्र एक्सयूवी 400 की एक बार फुल चार्ज करने पर 256 किलोमीटर की दूरी तय की गई है।
Tata Curvv vs Hyundai Creta: किसे खरीदने में ज्यादा समझदारी, GST 2.0 नियम के बाद, जाने पूरी जानकारी
कितना देर में होती हैं चार्ज
XUV 400 इलेक्ट्रिक को चार्ज करने के लिए कुल तीन चार्जिंग विकल्प मिलते हैं। पहले 3.3 किलोवाट एक चार्जर जो की करीबन 13.5 घंटे में बैटरी को जीरो से 100% तक चार्ज कर देती है। जबकि दूसरा 7.2 किलोवाट चार्जर जो की करीबन 6.5 घंटे में बैटरी को चार्ज करती है। और अगर आपके पास समय नहीं है तो एक फास्ट 50 किलो वाट डीसी चार्जर मिलता है जो कि केवल 50 मिनट में जीरो से 80% तक बैटरी को चार्ज कर देती है।
New Toyota Fortuner 2025 : नए डिजाइन के साथ प्रीमियम फीचर्स और सुविधाएं, तगड़ी परफॉर्मेंस –
Mahindra XUV 400 कीमत की जानकारी
महिंद्र एक्सयूवी 400 की कीमत भारतीय बाजार में 17.49 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। जबकि इसकी शुरुआती वेरिएंट की कीमत 15.49 लाख रुपए से 17.69 लाख रुपए एक्स शोरूम है। यह कीमत भारत में लागू नई GST 2.0 नियम के बाद का है।