Tata Sierra की वापसी, 550 KM रेंज वाली EV और दमदार ICE वर्जन फेस्टिव सीजन में होंगे लॉन्च

Tata Sierra EVs. अगर आप को टाटा मोटर्स की कारें पंसद है, जो जरुर Tata Sierra के लॉन्च होने का इंतजार होगा। कंपनी टाटा मोटर्स Tata Sierra की वापसी कराने जा रही है। जिसे यह भारतीय बाजार में मिडसाइज SUV सेगमेंट को नई दिशा दे सकती है। खबर है कि EV वर्जन जहां लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ आएगी बल्कि ICE वर्जन भरोसेमंद और किफायती विकल्प साबित हो सकता है। जिससे ग्राहकों को यह एसयूवी काफी लुभाएगा।

टाटा मोटर्स काफी समय से Tata Sierra के ICE और EV पर काम कर रही है, जिससे लोगों के सामने इसे पेश भी किया जा चुका है, जिससे ग्राहकों के लिए जल्द ही मार्केट में आ सकती है।

ये भी पढ़ें-कितनी डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं Mahindra Scorpio N, यहां देखें EMI कैलकुलेशन

Tata Sierra के ICE और EV की लॉन्चिंग

टाटा मोटर्स ने Tata Sierra के ICE और EV के लॉन्च की टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है। टाटा सिएरा के दोनों मॉडल को साल 2025 के फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट को ICE से पहले लॉन्च करेगी  भारत में टाटा सिएरा ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25 लाख के आसपास हो सकती है।

Tata Sierra का एक्सटीरियर डिज़ाइन

बता दें कि Tata Sierra को पहली बार 2020 के ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था। इसके डिजाइन में पूरी लंबाई वाली LED लाइट बार, फ्लश डोर हैंडल और मॉडर्न फ्रंट ग्रिल देखी गई थी। कंपनी पुरानी सिएरा की पहचान बन चुका सिग्नेचर आयताकार साइड विंडो डिजाइन भी इसमें दे सकती है। अब देखना होगा कि प्रोडक्शन मॉडल में कॉन्सेप्ट डिजाइन का कितना हिस्सा बरकरार रखा जाता है।

Tata Sierra का इंटीरियर

इंटीरियर के बारे में बात करें तो कार के अपमार्केट केबिन लेआउट मिलेगा, जो 90 के दशक की सिएरा की झलक दिखाएगा। डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल को मिनिमलिस्ट डिजाइन में रखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें चार और पांच सीटिंग लेआउट का विकल्प मिलेगा। पिछली सीटों के लिए वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर भी इसमें हो सकता है। ICE और EV वेरिएंट्स के बीच केबिन थीम और अपहोल्स्ट्री कलर में अंतर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-सेकंड हैंड में भी बेस्ट! Maruti Suzuki Wagon R LXi ₹1.25 लाख में तुरंत खरीदें

Tata Sierra में एडवांस फीचर्स

कंपनी इसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है। इसके साथ ही पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जिंग, हाई-फाई साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे। EV वर्जन में व्हीकल-टू-लोड (V2L) और व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) जैसे एडवांस फीचर्स मिल सकता है।

कंपनी ने इस एसयूवी के बारे में ज्यादा जानकारी नही दी है,जिससे आधिकारिक जानकारी के लिए आप को इंतजार करना होगा, जिससे खासियतों का खुलासा जल्द हो सकती है, जिससे ईवी के रेंज और बैंटरी पैक की जानकारी आएगी।

Leave a Comment