Mahindra XUV 3XO: सिर्फ ₹1.20 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं यह दमदार SUV

Mahindra XUV 3XO.  भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार एक से बढ़कर एक एसयूवी से सज गया है। लोगों के द्धारा Mahindra को एसयूवी का राजा कहा जाता है। कंपनी के पास में कम कीमत से लेकर एक अच्छे वजट धमाकेदार एसयूवी मिल जाती है।  आजकल जिस गाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है Mahindra XUV 3XO। कंपनी ने हाल ही में इसका अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स, शानदार माइलेज और किफायती कीमत की वजह से हर वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहा है। खास बात यह है कि इसे मात्र ₹1.20 लाख की डाउन पेमेंट देकर घर लाया जा सकता है।

Mahindra के गाड़ियों के बारे में खास बात यह है, यह अच्छे डिजाइन और टेक्नोलॉजी में भरपूर होती है। इनमें बड़ा इंजन के साथ में माइलेज भी खास होता है। आप  फाइनेंस प्लान में यह कार को घर ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें-घर में थिएटर का मजा, Amazon Sale में 75 inch Smart TV पर ₹1.16 लाख तक सस्ता

कीमत और फाइनेंस ऑफर

कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में XUV 3XO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट करीब ₹8 लाख तक जाता है। हालांक यह कीमत आप को एकदम से नहीं देनी है। क्योंकि कंपनी के त्यौहारी सीजन फाइनेंस प्लान ऑफर में महिंद्रा की ओर से आपको सिर्फ ₹1.20 लाख की डाउन पेमेंट पर यह SUV मिल सकती है। इसके बाद आपको करीब ₹16,000 की मंथली EMI चुकानी होगी।

डिजाइन और टेक्नोलॉजी में भरपूर

नई XUV 3XO को कंपनी ने मॉडर्न डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आती है।। इसमें आपको 9 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और यहां तक कि 360 डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यही नहीं, इसके आकर्षक LED हेडलाइट्स और प्रीमियम इंटीरियर इसे और भी लग्जरी अहसास दिलाते हैं।

ये भी पढ़ें-Mahindra Thar Roxx SUV खरीदना हुआ आसान, ऑफ-रोडिंग का मजा अब सिर्फ 1000 रुपए खर्च पर!

इंजन और परफॉर्मेंस

महिंद्रा ने इस SUV में दमदार इंजन दिया है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 1.0-लीटर इंजन के साथ आती है, जो तेज और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देती है। यह SUV महज 7 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड करीब 140 kmph तक जाती है। कंपनी के अनुसार,महिंद्रा XUV 3XO का माइलेज 18.06 से शुरू होता है और 21.2 किमी प्रति लीटर तक जाता है। इसके साथ ही इसमें 35 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबी दूरी के लिए बार-बार तेल भरवाने की जरुरत नहीं होती है।

Leave a Comment