Mahindra Bolero Neo Plus Finance Plans. भारतीय बाजार में Mahindra की SUVs अपने मजबूत और भरोसेमंद के लिए जानी जाती है। इसी लाइनअप में Mahindra Bolero Neo भी शामिल है। कंपनी ने इस SUV को कई वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है। जिससे यह स्टाइल, पावर और किफायती प्राइसिंग के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बन चुकी है। अगर आप इसके टॉप वेरिएंट को घर लाने का मन बना रहे हैं और 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं कि इसकी EMI कितनी बनेगी।
भारत में अब जमाना एसयूवी खरीदने का है, जिससे गांव, कस्बों और शहरों के लिए कम कीमत में Mahindra Bolero Neo धाकड़ एसयूवी है, जिसका नेक्ट लेवल मॉडल Mahindra Bolero Neo प्लस और भी धांसू है।
ये भी पढ़ें-Mahindra Thar Roxx SUV खरीदना हुआ आसान, ऑफ-रोडिंग का मजा अब सिर्फ 1000 रुपए खर्च पर!
Mahindra Bolero Neo की कीमत
महिंद्रा बोलेरो नियो की कीमतें 11.41 – 12.51 लाख तक जाती है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाए तो इसमें लगभग ₹1.43 लाख RTO चार्ज और करीब ₹55,000 इंश्योरेंस जुड़ जाता है। ऐसे में इस SUV की ऑन-रोड कीमत करीब ₹13.57 लाख तक पहुंच जाती है।
महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस पर फाइनेंस प्लान
हम यहां पर महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस पर 12.78 Lakh रुपये के लोन अमाउंट देखें जो 5 साल यानि की 60 महीनो के लिए 9.8 की दर पर 32,299 रुपये/माह से ईएमआई शुरू होती है। यह फाइनेंस की जानकारी कारदेखो का ईएमआई कैलकुलेटर टूल से बताई गई है। आप यहां पर इस टूल की मदद से बोलेरो नियो प्लस के लिए बेस्ट कार फाइनेंस की जानकारी कर सकते हैं।
महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस खासियत
Bolero Neo Plus में 2 + 3 + 4 सीटों का कॉन्फ़िगरेशन दी गई है। यानी पहली पंक्ति में 2, दूसरी में 3 और तीसरी में 4 लोग आराम से बैठ सकते हैं। यह कार परिवार के लिए नहीं, बल्कि बड़े ग्रुप या कमर्शियल के लिए भी उपयुक्त है। इसमें 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन है जो लगभग 118 PS की पावर देता है और 280 Nm का टॉर्क है। गियरबॉक्स मैन्युअल (6-स्पीड) है। फ्यूल टैंक की क्षमता लगभग 60 लीटर है, जो लंबी यात्रा या अधिक उपयोग के समय फायदेमंद है। कंपनी का दावा है कि कार का माइलेज14 kmpl है
कंपनी ने हर जरुरी फीचर्स दिए है, जिसमें इलेक्ट्रिक ORVMs (साइड मिरर), पावर विंडो, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (USB / ब्लूटूथ / AUX सपोर्ट के साथ) जैसे फीचर्स मिलते हैं। Bolero Neo Plus में ABS + EBD, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, इंजन इम्मोबिलाइज़र जैसी सुरक्षा सुविधाएँ हैं।
ये भी पढ़ें-IND vs PAK: जीत के बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों पर बरसे अभिषेक शर्मा, जानिए क्या कहा टीम इंडिया के स्टार ने
बता दें कि ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra अपनी SUV रेंज के लिए जानी जाती है। ग्राहकों में इसका खासा लोकप्रिय मॉडल Mahindra Bolero Neo भी शामिल है, जिसे मजबूत डिज़ाइन और किफायती कीमत के कारण काफी पसंद किया जाता है।