Mahindra Thar Roxx SUV खरीदना हुआ आसान, ऑफ-रोडिंग का मजा अब सिर्फ 1000 रुपए खर्च पर!

Mahindra Thar Roxx SUV. आज के समय में लोगों को ऑफ-रोडिंग SUVs काफी पंसद आ रही है। देखा जाए तो महिंद्रा की थार देश की सबसे पॉपुलर ऑफ-रोडिंग SUVs में से एक है। इसका दमदार लुक और जबरदस्त परफॉर्मेंस युवाओं को खासा पसंद आता है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए एसयूवी का नया 5-डोर वर्जन Mahindra Thar Roxx लॉन्च किया, जो ज्यादा स्पेस, ज्यादा फीचर्स और ज्यादा पावर के साथ मार्केट में आया है। हालांकि, कई लोग इसे बजट की वजह से खरीद नहीं पाते।  जिससे आप को हम खास फाइनेंस प्लान की जानकारी दे रहे है।

कंपनियों ने ग्राहकों के लिए ऐसे कई ऑफर निकाले है, जिससे एसयूवी को खरीदना आसान हो जाता है। अगर आप भी इस SUV के दीवाने हैं और इसे EMI पर लेना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं इसकी फाइनेंस डिटेल्स के बारे में जान लें।

ये भी पढ़ें-भारत से हार के बाद बौखलाए पाकिस्तानी कप्तान, दुबई की पिच को ठहराया जिम्मेदार

महिंद्रा थार Roxx खरीदना अब आसान

अगर आप की पंसद इस एययूवी को खरीदने की है, जो दिल्ली में Mahindra Thar Roxx MX1 RWD पेट्रोल बेस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹15.40 लाख है। अगर आप इसे खरीदने के लिए ₹2 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी करीब ₹13.40 लाख पर लोन लेना होगा। मान लीजिए कि आप 9% ब्याज दर पर 5 साल का लोन लेते हैं, तो आपकी EMI करीब ₹28,000 प्रति माह बनेगी।

कितनी सैलरी होनी चाहिए?

अगर आप महिंद्रा थार Roxx को खरीदना चाहते हैं, तो आपकी नेट सैलरी कम से कम ₹50,000 से ₹60,000 प्रति माह होनी चाहिए। जिससे EMI को आराम से भर पाएं। और मेंटेनेंस और अन्य खर्च भी आसानी से मैनेज हो सकें।

इंजन और परफॉर्मेंस

महिंद्रा थार Roxx में दो दमदार इंजन ऑप्शन मिलते हैं, पहला 2.0-लीटर एमस्टालियन टर्बो पेट्रोल इंजन और दूसरा 2.0-लीटर एमहॉक डीजल इंजन मिलता है। दोनों इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह SUV न सिर्फ हाईवे पर बल्कि ऑफ-रोड कंडीशंस में भी शानदार परफॉर्मेंस देती है।

ये भी पढ़ें-धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹35 में खरीदें Honda Activa 125, जानें पूरी डील!

डिजाइन और फीचर्स

नई Mahindra Thar Roxx का लुक पहले से ज्यादा मस्कुलर और स्टाइलिश बना दिया है। इसमें ज्यादा लंबा बॉडी शेप दिया गया है, जिसमें 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। ग्राहकों के लिए कंपनी ने इसे कई आकर्षक रंगों में लॉन्च किया है, जैसे – टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट, फॉरेस्ट ग्रीन और नेबुला ब्लू में कई ऑप्सन देख सकते हैं। आप के लिए यह मॉडर्न फीचर्स के साथ दमदार सेफ्टी इक्विपमेंट बन जाती है। यह फैमिली और एडवेंचर, दोनों के लिए परफेक्ट बन जाती है।

Leave a Comment