Tata, Mahindra, Volvo को टक्कर देने भारत में लॉन्च हुई VinFast की VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक कार, देखें खूबियां और कीमत

Vinfast VF6 & VF7 Launch: भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार लगातार तेजी से बढ़ रहा है और अब वियतनाम की जानी-मानी ऑटो कंपनी VinFast ने भी इसमें एंट्री कर ली है। कंपनी ने भारत में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक SUVs – VF6 और VF7 को लॉन्च किया है। इन दोनों मॉडलों को अलग-अलग सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। VF6 को कॉम्पैक्ट SUV के तौर पर उतारा गया है, जबकि VF7 को कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- GST रिफॉर्म के बाद इतनी सस्ती मिलगी Honda Shine, जानें कीमत और फीचर्स

VF6: शहर और छोटे परिवारों के लिए परफेक्ट

VinFast VF6 electric cars

VF6 को खासतौर पर शहरी ग्राहकों और छोटे परिवारों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें 59.6 kWh की बैटरी दी गई है और यह दो ट्रिम्स – Eco और Plus में उपलब्ध है। यह SUV फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे लंबी यात्रा के बीच बैटरी चार्ज करने की चिंता कम हो जाती है। कीमत की बात करें तो VF6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.49 लाख रुपये रखी गई है।

VF7: दमदार इलेक्ट्रिक SUV

VF7 को VinFast की प्रीमियम और हाई-एंड SUV कहा जा रहा है। इसका डिजाइन लंबा, चौड़ा और दमदार रोड प्रेजेंस वाला है। इसमें ड्यूल-टोन प्रीमियम इंटीरियर और कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। इस मॉडल में 70.8 kWh बैटरी है और यह FWD और AWD दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। खास बात यह है कि इसका AWD वेरिएंट केवल 5.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। VF7 की शुरुआती कीमत 20.89 लाख रुपये से शुरू होती है।

VinFast का मुकाबला

VinFast VF7 electric cars

भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट पहले से ही काफी प्रतिस्पर्धी हो चुका है। VF6 का सीधा मुकाबला Tata Curvv EV से होगा, जो 45 kWh और 55 kWh बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है और जिसकी रेंज 585 किमी तक जाती है। वहीं, प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में VF7 का सामना Mahindra BE 6 से होगा, जो 59 kWh और 79 kWh बैटरी के साथ 683 किमी तक की रेंज देती है। इसके अलावा Volvo EX30 जैसे इंटरनेशनल प्रीमियम मॉडल भी VF7 के सामने मजबूत चुनौती पेश करेंगे।

इसे भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के करीब जमीन और फ्लैट महंगे मिलेंगे! नए नियम का प्रॉपर्टी क्या होगा असर

VinFast ने रखा लक्ष्य

कंपनी का लक्ष्य भारतीय ग्राहकों को ऐसे इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराना है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का संतुलित मिश्रण हों। VF6 जहां शहरी जरूरतों को पूरा करती है, वहीं VF7 उन लोगों के लिए है, जो प्रीमियम फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं। VinFast की यह एंट्री Tata, Mahindra, Volvo और BMW जैसी बड़ी कंपनियों के लिए सीधी चुनौती मानी जा रही है।

Leave a Comment